दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके से हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं, यहां एक महिला बॉलकनी से गिरी और फिर उठकर चलने लगी। हालांकि थोड़ी दूर जाने के बाद से ही वह बेहोश होकर गिर गई। उसके शरीर से खून निकल रहा था। पुलिस को सूचना मिली की महिला सड़क पर घायल अवस्था में गिरी हुई है। वह खून से लथपथ है, उसकी चूड़ियां टूटी हुईं हैं, वहीं कई जगह पर खून के धब्बे भी मिले हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
शुक्रवार तड़के एक अज्ञात महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उन्हें रात एक बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि एक महिला खून से लथपथ घायल अवस्था में गली में पड़ी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,‘‘उक्त जगह पर उन्हें एक महिला खून से लथपथ मिली। घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। आस-पास के घरों में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसे पहचाना नहीं और न ही किसी ने उसे पहले आस-पास देखा था।’’
सीढ़ी से गई खुद ही बॉलकनी से गिर गई, उठकर लगी चलने
पुलिस ने आगे बताया कि आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई और टीम को खून के धब्बे तथा टूटी हुई चूड़ियां मिलीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि महिला इलाके में एक टेंट हाउस की खुली सीढ़ी से अंदर आई थी। बाद में पता चला कि महिला पहली मंजिल पर खुली बालकनी से गिर गई थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘चोट लगने के बावजूद वह उठी और चलने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद वह बेहोश हो गई। महिला अभी चिकित्सीय निगरानी में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले की आगे की जांच जारी है।’’