सोशल मीडिया के जरिये लोगों के अन्दर छुपी प्रतिभाएं सामने आती रहती हैं। कई बार लोग अपने पैशन से हटकर अजीविका के लिए अन्य नौकरी करते हैं। इस वक्त दिल्ली पुलिस के एक जवान की खूब चर्चा हो रही है। दिल्ली पुलिस का जवान ‘दिल संभल जा ज़रा’ गाने को गा रहा है, जिसका वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जवान द्वारा गाये गये इस गाने को सुनकर लोग कह रहे हैं कि इनका प्रोफेशन गलत है, इन्हें दिल्ली पुलिस की जगह सिंगर होना चाहिए था।
सोशल मीडिया पर छा गये रजत राठौर!
दिल्ली पुलिस में जवान पुलिसकर्मी खुद को इंस्टाग्राम पर सिंगर, राइटर और कंपोजर बताते हैं, जहां उनके 55,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 12 मार्च को पोस्ट किए गए एक वीडियो में, वह “दिल संभल जा जरा” गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले इस दिल्ली पुलिस के इस जवान का नाम रजत राठौर है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि हमें कभी भी अपने पैशन को नहीं छोड़ना चाहिए। प्रिंस नाम के यूजर ने लिखा कि लगता है कि गम में सर ने पुलिस का एग्जाम क्लियर कर लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनका तो प्रोफेशन ही गलत है, लेकिन आवाज बहुत प्यारी है। एक यूजर ने लिखा कि जब आप गायक बनना चाहते हो लेकिन आपके माता-पिता ने आपको सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए मजबूर किया गया हो।
हर्षद दुबे नाम के यूजर ने लिखा कि जब कोई चोर कैमरामैन निकलता है तो उसका सदुपयोग ऐसे ही किया जाता है। सुप्रिया नाम की यूजर ने लिखा कि मन तो यही कर रहा है कि बस सुनती ही जाऊं। वंश ने लिखा कि होना तो यही चाहिए कि काम से अलग अपना शौक भी जिंदा रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि ये तो बहुत खतरनाक मिश्रण है, गाने के साथ पुलिसगिरी। एक यूजर ने लिखा कि घर में लोग जब बस सरकारी अधिकारी बनाना चाहते हो तो आपको पार्किंग में अपने शौक पूरे करने पड़ते हैं। खैर यह गाना सुनकर आज मेरा दिन बन गया।
बता दें कि 2011 की फिल्म मर्डर 2 के लिए अरिजीत सिंह, मोहम्मद इरफान और सैम भट द्वारा ‘दिल संभल जा जरा’ गाया गया था, जिसमें इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडीज ने अभिनय किया था। इससे पहले भी रजत राठौर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गीत “रोके ना रुके नैना” पर आधिकारिक समारोह के दौरान मंच से गाया था। अक्षय कुमार भी रजत राठौर की तारीफ कर चुके हैं।