15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच को भारत ने जीत लिया। 2019 में भारत को फाइनल से बाहर करने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 70 रनों से हार का सामना करना पडा है। जीत के हीरो रहे मोहम्मद शमी की चौतरफा तारीफ हो रही है। मैच खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ट्रेंड करने लगे। दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अलग ही अंदाज में पोस्ट किया।

दिल्ली पुलिस ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया, ‘मुंबई पुलिस, आशा है कि आज मोहम्मद शमी द्वारा किए गये हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।’ दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट का जवाब मुंबई पुलिस ने दिया। मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘दिल्ली पुलिस आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों का मामला बनाने से साथ ही कुछ और को अभियुक्त बनाने से चूक गए।’

मुंबई पुलिस अन्य अभियुक्त से मतलब, टीम में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, श्रेयश अय्यर अदि खिलाडियों से था। देखते ही देखते मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त देवेन भारती ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘ऐसा नहीं है दिल्ली पुलिस, यह “आत्मरक्षा के अधिकार” के तहत सुरक्षा के लिए योग्य है।’

अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा, ‘शमी भाई की वजह से दिल्ली में आज भी दीवाली मनाई गई।’ एक ने लिखा, ‘यहां दिल्ली और मुंबई पुलिस अलग ही खेल खेल रही है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हमारे शमी भाई को दिल से सलाम. हमारे इस हीरे पर पूरे देश को गर्व है। अब हमारी भी शमी भाई से मांग है कि फाइनल में हमें आपसे 5 विकेट और चाहिए।’

एक ने लिखा, ‘दोनों शहर की पुलिस की अद्भुत और सामाजिक प्रतिक्रियाएँ हैं। बहुत अच्छा। आशा है कि अब कोलकाता पुलिस आज शामिल होगी!’ एक अन्य ने लिखा, ‘मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के संदेश का गजब जवाब दिया है। इसे देखना अच्छा लगता है. पुलिस डरने वाली नहीं है बल्कि मिलनसार भी है।’