पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में शुक्रवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला था। दरअसल, अनंत और राधिका की शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड जगत की बल्कि राजनीति और खेल के साथ-साथ दुनियाभर से कई बड़ी हस्तियां शरीक हुई थीं। मुकेश अंबानी के यहां राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की हस्तियों का जमावड़ा था। सितारों के जमावड़े में एक मेहमान ऐसा था जो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को अपना बिजनेस कार्ड देता हुआ नजर आया।

किसने रणबीर को दिया बिजनेस कार्ड?

यह मेहमान कई दिन से सोशल मीडिया पर वायरल है और इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर को अपना बिजनेस कार्ड देने वाले की पहचान दिल्ली के जाने-माने हार्ट सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता के रूप में हुई है जो कई सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं। विवेक गुर्ता वह अपोलो हॉस्पिटल्स के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं।

25 साल का अनुभव है विवेक गुप्ता को

जानकारी के मुताबिक, डॉ. विवेक गुप्ता अपोलो हॉस्पिटल्स की दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ शाखा से जुड़े हैं और उन्हें डॉक्टरी में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। डॉक्टर विवेक गुप्ता 12 जुलाई को अनंत-राधिका की शादी में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। विवेक गुप्ता इस शादी में रणबीर कपूर के अलावा अन्य बड़ी हस्तियों से भी मिले थे। उन्होंने अपने एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह रणबीर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी के साथ भी सेल्फी है विवेक गुप्ता की

डॉक्टर विवेक गुप्ता की सोशल मीडिया पर कई और फोटोज भी वायरल हो रही हैं। अनंत-राधिका की शादी में विवेक गुप्ता मुकेश अंबानी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अखिलेश यादव के साथ भी उनकी फोटोज वायरल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल है।