दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा के पहले अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो। उन्होंने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स यमुना में फैली गंदगी की तस्वीरें साझा कर कटाक्ष कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यमुना पहले से ही प्रदूषित हो चुकी हैं।

केजरीवाल ने किया ऐसा ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लिखा कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनाई जाएगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। केजरीवाल के इसी ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विपक्षी दलों ने बोला हमला

कांग्रेस नेत्री सदफ जफर ने पिछले साल छठ पर पूजा करती महिलाओं की एक तस्वीर साझा कर लिखा कि ऐसा ना, क्योंकि चुनाव प्रचार के चलते यमुना नदी की सफाई तो भूल ही गए हैं ‘आप’। बीजेपी नेत्री नीतू ने गंदगी से भरी पड़ी यमुना का एक वीडियो साझा कर लिखा कि और इस तरह से सीएम अरविंद केजरीवाल जी साफ यमुना की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए। बीजेपी नेता सुनील यादव ने कमेंट किया कि और लगभग अरविंद केजरीवाल जी ने दिन-रात झूठ बोलकर यमुना जी को बिल्कुल प्रदूषित कर दिया है। 7 साल में आपने हजारों करोड़ रुपए केंद्र और दिल्ली सरकार का बजट विज्ञापनों में बर्बाद कर दिया। मगर यमुना जी की हालत फिर भी जस की तस बनी हुई है। अरविंद जी कुछ तो बोलो, अपने निकम्मेपन पर और झूठ पर।

लोगों के रिएक्शन

पूनम गुप्ता नाम की एक यूजर ने यमुना के झाग में पूजा करती महिलाओं की तस्वीर साझा कर लिखा कि अच्छा तो कुछ इस तरह से छठ मनाएंगे। अपनी व्यक्ति आस्था को लेकर अपने पर्व को मनाते हैं और वहीं दिल्ली के सीएम जी को लोगों को बीमारियों की तरफ धकेलने में मजा आता है। परशुराम नाम के एक यूजर ने पूछा कि, ‘यमुना में कभी पैर रखा है।’ विनय कुमार नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि वह झाग बराबर होगा ना?

आशुतोष नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – यमुना प्रदूषित ना हो… केजरीवाल जी आपके ट्वीट पर हंसी के सिवाय और क्या कहा जाए? कुसुम नाम की एक ट्विटर यूजर तंज कसते हुए कमेंट करती हैं – यमुना तो पहले से ही प्रदूषित हो रखी हैं सर जी, अब और कितना प्रदूषित करना है? संजू नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘ सर ट्वीट से काम नहीं चलेगा, इस पर भी विज्ञापन देना होगा।’ जानकारी के लिए बता दें कि छठ पर्व 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व में उगते और डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है।