MCD चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP in MCD) अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जबकि भाजपा (BJP) को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। हालांकि एमसीडी चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया था कि दिल्ली में भाजपा को 20 सीटें भी नहीं आएंगी। हालांकि नतीजों के अनुसार भाजपा करीब 100 सीटों पर जीत चुकी है। अब केजरीवाल के भविष्यवाणी को लेकर लोग तंज कस रहे है।
नतीजों पर किसने क्या बोला ?
MCD के नतीजों पर आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने अपने Vote की ताकत दिखा दी। BJP का 15 साल पुराना किला ध्वस्त हो रहा है। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री प्रचार करने आये थे लेकिन इसका फायदा हुआ? संजय सिंह के इस बयान पर लोग अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पुराने दावे को याद दिला रहे हैं। abp न्यूज के एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कागज पर लिख कर दिया था कि दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election Result) में भाजपा की 20 से अधिक सीटें नहीं आएंगी।
मनोज तिवारी ने कहा- आप दावा सच नहीं हुआ
रुझान पर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari MP) ने कहा कि हमने जैसी उम्मीद थी वैसे नतीजे तो नहीं आये लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) का 220 सीट जीतने का दावा था, उनकी वो भी नहीं आने वाली हैं। भाजपा सांसद प्रवेश सिंह (BJP MP Parvesh Singh) ने कहा कि हमारे खिलाफ 15 साल की ‘Anti incumbency’ थी लेकिन जनता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के झूठों को समझ चुकी है। हमें भरोसा है कि सरकार हमारी ही बनेगी। वहीं दिनेश लाल यादव ने कहा कि हमारा काम था मेहनत करना, हमने मेहनत किया और जनता का काम था वोट देना.. जो भी फैसला है मंजूर होगा।
अरविंद केजरीवाल के ’20 सीट पाएगी भाजपा’ वाले दावे पर @SecularismMyth यूजर ने लिखा कि लाइफ में बस यही कॉन्फिडेंस चाहिए कि सबके सामने धड़ल्ले से झूठ बोलो और पकड़े जाने पर कोई चिंता ही ना हो। @ManishA31531387 यूजर ने लिखा कि पहले सिर्फ झूठ बोला जाता था,उसके बाद आया उसका अपग्रेडेड वर्जन, जिसमें लिख कर भी झूठ बोला जाने लगा लेकिन ये भूल गया कि लिखने से सबूत रह जाते हैं झूठ के। एक यूजर ने लिखा कि अब तो ऐसा ही लग रहा है कि केजरीवाल जी हवा में ही बात करते हैं।
@PrasadRp400 यूजर ने लिखा कि जो सत्ता के लिए बच्चों की झूठी कसम खा सकता है उसके लिए लिख कर देना कौन सी बड़ी बात है। सिर्फ़ लोगों को बेवक़ूफ ही तो बनाना है। @masan17749253 यूजर ने लिखा कि भारतीय राजनीति में इतना बड़ा फ्रॉड ना कभी पैदा हुआ और ना कभी पैदा होगा। इतने झूठ के बाद भी लोग सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये लिख कर देना चाहिए था कि 20 सीटों से एक भी ज्यादा आई तो राजनीति छोड़ दूंगा, ये भी क्या लिखना हुआ।