मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस से देश में लोगों को दीवाना बना रही हैं। अब उनके लटके-झटकों की चर्चा विदेश में भी होगी। जी हां, यह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब नेपाल में परफॉर्म करने वाली हैं। खुद सपना चौधरी ने नेपाल में उनके एक इवेंट के बारे में जानकारी दी है। अपने फेसबुक पेज पर सपना चौधरी ने बतलाया है कि शनिवार (21 जुलाई) को उनका कार्यक्रम नेपाल में होना है। नेपाल के बीरगंज स्थित नारायणी स्टेडियम में सपना चौधरी जलवा बिखेरेंगी। इस इवेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। नेपाल में सपना चौधरी के परफॉरमेंस को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि इससे पहले सपना चौधरी दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अलग अंदाज में नजर आई थीं। इस इवेंट में सपना चौधरी ‘नागिन डांस’ करते हुए नजर आई थीं। मशहूर गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर लोगों ने अब तक सपना चौधरी के अलग-अलग परफॉरमेंस देखे थे, लेकिन इस गीत पर उनका ‘नागिन डांस’ लोगों को काफी पसंद आया है।

देखें वीडियो-

सपना चौधरी ने दिल्ली में ही एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘हम्मा-हम्मा’ पर भी स्टेज तोड़ परफॉरमेंस दे कर लोगों का दिल जीत लिया था। इस डांस इवेंट में सपना चौधरी वेस्टर्न ड्रेस में धमाल मचा रही थी। लोगों को अब उम्मीद है की नेपाल में भी सपना चौधरी बिल्कुल नये अंदाज में नजर आएंगी। लोगों को सपना चौधरी के इस डांस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।

देखें वीडियो-