Crocodile Viral Video: इंसानियत एक ऐसी चीज है जो इंसान को अन्य जीवों से अलग करती है। भगवान ने इंसानों को विवेकशील बनाया है। ये गुण हमें पशुओं से अलग करता है। हम किसी को मुसीबत में देखते हैं तो स्वभाविक रूप से उसकी मदद को आगे बढ़ते हैं। मदद के लिए उठे हाथ को देखकर बहुत लोग अनदेखा नहीं कर पाते। वो उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।

वायरल वीडियो ने यूजर्स को सकते में डाल दिया

हालांकि, जरूरी नहीं कि मदद के लिए उठे हर हाथ की ओर दौड़ा जाए, हो सकता है वो अपके लिए बड़ा खतरा हो। वो हाथ अपकी मौत साबित हो जाए। सुनकर भले ही आश्चर्य हो सकता है। लेकिन इंडोनेशिया से सामने आए एक वीडियो को देखने के बाद ये कहना लाजमी है। इंडोनेशिया का एक वीडियो इनदिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को सकते में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें – इंदौर में बाइक से सिलेंडर लेने जा रहा था जिम्मेदार बेटा, पतंग के मांझे से फ्लाईओवर पर कट गया गला, त्योहार के दिन तड़पकर मौत

वीडियो में दिख रहा है कि एक तलाब के बीच से अचानक दो ‘हाथ’ बाहर निकलते हैं। ऐसा लगता है मानों कोई डूब रहा है और मदद की गुहार लगा रहा है। आमतौर पर पानी में डूबने वाले मदद मांगने के लिए ऐसे ही हाथ बाहर निकालते हैं। हालांकि, इस हाथ को देखने के बाद भी कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ता। यहां तक कि किनारे पर खड़े लोग ये देख मुस्कुराते दिखते हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों कोई ‘हाथ’ की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ रहा। तो जवाब ये है कि वो हाथ असलियत में किसी इंसान के हाथ नहीं बल्कि तलाब के पानी में मौजूद मगरमच्छ के पंजे हैं, जो हाथ की तरह नजर आते हैं। शिकार फंसाने के लिए मगरमच्छ ने ये तरकीब निकाली है।

वायरल स्टोरी के अनुसार मगरमच्छ पानी में खुद को पलट लेते हैं और अपने अगले पंजों को पानी में बाहर ऐसे उठा देते हैं, जिसे देखकर लगता है मानों कोई डूब रहा हो। ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा ये रहती है कि कोई इंसान मदद करने के धोखे से उनके पास आए और वो उन्हें अपना शिकार बना लें। इंडोनेशिया के लोग तो मगरमच्छ की इस चाल से वाकिफ हैं। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स ये जानने के बाद सकते में हैं।

यह भी पढ़ें – मगरमच्छ के जबड़े से यूं बच निकला जेब्रा, जल राक्षस को चखाया मजा…, अनोखी जंग का वीडियो Viral, आंखों पर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “मदद मांगने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है”। दूसरे ने लिखा, “इसे अनुकूलन कहा जाता है जो सभी जीवित प्राणियों में होता है, जीवित रहने के लिए उन्हें भोजन चाहिए, भोजन करने के लिए उन्हें अपने शिकार को मात देना पड़ता है।”

तीसरे ने लिखा, “मगरमच्छ यदि लम्बे समय तक एक ही स्थिति में रहें तो वे डूब सकते हैं”। वहीं, एक अन्य ने लिखा, “ये कलयुग का मगरमच्छ है”।