आजकल गलियों में सिर्फ आवारा कुत्तों का ही आतंक नहीं है बल्कि आवारा सांड और गाय भी घातक हैं। जी हां, पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से आवारा सांड और गाय के हमलों की विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कहीं-कहीं तो गाय और सांड के हमले में लोगों की जान भी गई है। ऐसा ही एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक मरखनी गाय ने अचानक महिला पर हमला कर दिया, लेकिन फरिश्ता बनकर आए एक युवक ने महिला की जान बचा ली।

युवक ने बचाई महिला की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आराम से गली में जा रही थी कि तभी एक मरखनी गाय ने महिला पर हमला कर दिया। यह अटैक इतना जोरदार था कि महिला गाय की एक ही टक्कर से जमीन पर गिर गई। उसके बाद गाय ने नीचे गिरी हुई महिला को भी 1-2 बार सींग मारा, लेकिन तभी एक युवक ने वहां एंट्री मारी और गाय को कंट्रोल किया। युवक ने गाय के दोनों सींग कसकर पकड़ लिए जिसके बाद गाय हिल नहीं सकी और युवक ने महिला की जान बचा ली। हालांकि बाद में वह युवक भी गाय से एकदम से दूर भाग गया।

जान बचाने वाले अंकल की तारीफ कर रहे लोग

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ankahi__feelings_ नाम के अकाउंट से 19 अगस्त को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को अब तक 4.2 मिलियन (40 लाख से अधिक) लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उस युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं जिसने महिला की जान बचाई। एक यूजर ने कमेंट कर कहा है- ये है असली मर्द भाई साहब आपको धन्यवाद। एक अन्य यजूर ने लिखा है- अंकल के लिए सच में सैल्यूट। एक अन्य यूजर ने कहा है कि यही है असली हीरो।

यहां देखें वीडियो