लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा ने यूपी में दो सीटों पर जीत हासिल की है। ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के नेता इस जीत के पीछे ध्रुवीकरण बता रहे हैं। एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान जब कांग्रेस प्रवक्ता से सवाल पूछा तो उन्होंने जो जवाब दिया, उससे सभी पैनलिस्ट मुस्कुराने लगे। 

“भाजपा का हनीमून पीरियड चल रहा है”: आजतक चैनल पर चर्चा के दौरान जब एंकर अंजना ओम कश्यप ने कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे से सवाल पूछा कि भाजपा फिर जीत गई, इस पर क्या कहना चाहेंगे? जवाब देते हुए अजय दुबे ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश में अभी हनीमून पीरियड चल रहा है। इसलिए स्वाभाविक रूप से उन्हें फायदा मिलेगा।’ 

दंगे हुए उस पर पीएम मोदी कुछ नहीं बोले”: अभय दुबे ने कहा कि ‘जब भी कोई उपचुनाव होता है तो सरकार के प्रति लोग आकर्षित होते हैं। मैं इस बात से ही हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव परिणाम आने के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द की बात करती है। ऐसी माला जपती है कि जैसे इनसे बड़ा साम्प्रदायिक सौहार्द्य का समर्थक कोई नहीं है। बीते दिनों देश के दस राज्यों में दंगे हुए लेकिन पीएम मोदी कुछ नहीं बोले। 

“अग्निपथ योजना वापस ले ली जाए:” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ‘जब भी चुनाव आता है तो शमशान, रमजान, दीवाली, कब्रिस्तान, 80-20 का जिक्र कर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। आजम खान पर पीएम मोदी एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। अग्निवीर को वापस लेना चाहिए। यूपी बिहार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 

बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटें जीतने में कामयाब हो गई है। समाजवादी पार्टी के लिए यह हार इसलिए भी बड़ी है कि क्योंकि दोनों ही सीटें सपा की सुरक्षित सीटें मानी जाती रही हैं। रामपुर सीट आजम खान का गढ़ कही जाती रही है और आजमगढ़ यादव परिवार के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक रही है, सपा इन दोनों सीटों पर पराजित हुई है।