भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर जमकर निशाना साधते नजर आते हैं। उन्होंने एक महिला का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महिला बीजेपी पर कटाक्ष करती नजर आ रही है। जिस पर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं।
महिला ने कही ऐसी बात
कांग्रेस नेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महिला कह रही है, ‘राम जी का कीर्तन रोज गाएंगे, बीजेपी के चक्कर में हम नहीं आएंगे।’ इस वीडियो के साथ श्रीनिवास बीवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि मोदी जी के नाम देश की माताओं का संदेश। कांग्रेस नेता द्वारा साझा किए गए वीडियो पर को सोशल मीडिया यूजर्स उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने तंज कसा है।
लोगों के रिएक्शन
राजेश सिंह राजपूत नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि यह वीडियो संभाल कर रखना। चुनाव के बाद काम आएगा। अक्षय त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने लिखा – श्री राम जी का कीर्तन रोज पाएंगे लेकिन कांग्रेस की सरकार कभी नहीं बनाएंगे। राजेश नाम के एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि इस संदेश के लिए कितने पैसे दिए थे? रविंद्र शुक्ला ने कमेंट किया, ‘ पीएम नरेंद्र मोदी की बुराई करने के बजाय महंगाई और बेरोजगारी पर बात करोगे तो ज्यादा बेहतर होगा।
जयप्रकाश नाम के एक ट्विटर यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया – जब वोट डाले जाएंगे तो कांग्रेस वाले कहीं नजर नहीं आएंगे। सोलंकी नाम के एक यूजर ने लिखा – भाई यह वीडियो डिलीट मत करना क्योंकि 2024 में मैं इस पर कमेंट करने जरूर आऊंगा। अश्वनी रावत नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि वाह माता जी, काशी यह बात भक्तों को भी समझ में आ जाती। प्रेम प्रकाश मिश्रा नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया – माताजी ने तो दिल की बात कर दी। बीजेपी भगाओ, देश बचाओ। अगर यह लोग हिंदुत्व का रोना ना रोते तो हिंदुस्तान में इनकी कभी सरकार ही नहीं बनती।
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने सरकार में रहते हुए जनता के लिए कोई काम नहीं किया है तो वहीं बीजेपी का दावा है कि उन्होंने अपने द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया है।