पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेल्फी पोल्ट की। शशि थरूर की इस सेल्फी के ट्विटर पर पोस्ट होते ही यूजर्स उनके मजे लेने लगे। एक यूजर ने तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि धोनी के साथ दुनिया बेस्ट फिनिशर नजर आ रहे हैं। वहीं एक यूजर ने ये भी लिख दिया कि धोनी जैसे हीरो के साथ थरूर जैसा विलेन खड़ा है। एक यूजर ने मजाक करते हुए कमेंटे किया कि धोनी की दाढ़ी के बाल सफेद हो गए हैं..उन्हें कोई टिप दे दीजिए जिससे वो भी आपकी तरह जवान नजर आएं। शशि थरूर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। थरूर ने अंग्रेजी में लिखा कि Ran into msdhoni today: fanboy moment!। इसके जवाब में एक नॉटी ब्वॉय नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा कि डियर वाइफ किलर..बहुत जल्द तुम कानून की गिरफ्त में होगे तब तक दौड़ते रहो।

 

कुछ यूजर्स ने शशि थरूर के पोस्ट पर ये कमेंट भी किया कि धोनी जानते हैं कि सुनंदा पुष्कर की हत्या आपने की है। वहीं एक यूजर ने महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए साक्षी धोनी से कहा कि भाभी देखो भईया किस-किस से मिलते रहते हैं..मुझे आपकी फिक्र हो रही है।