प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इस वक्त जर्मनी की राजधानी पहुंचे हैं। वहां की खबर को कवर करने के लिए भारत के कई न्यूज़ चैनल के पत्रकार भी गए हुए हैं। इसी बीच आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप भी वहां रिपोर्टिंग के लिए गई हैं। उनके रिपोर्टिंग के एक हिस्से को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने तंज कसा। जिस पर यूजर्स ने उनको ट्रोल किया।

कांग्रेस नेता के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में क्या है? : श्रीनिवास ने इस वीडियो को शेयर किया है। उसमें अंजना ओम कश्यप रिपोर्टिंग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के सामने पहुंच जाती हैं। जिसके बाद वह प्रधानमंत्री को देखते के बाद उन्हें नमस्कार करती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मीडिया का काम सवाल पूछना होता है या फिर प्रधानमंत्री नमस्कार करना?

लोगों ने कांग्रेस नेता को किया ट्रोल : रवि पांडे नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ दिमागदार आदमी कहीं भी खड़ा होकर सवाल नहीं करने लगता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस, फोरम और साक्षात्कार में सवाल किया जाता है।’ अविनाश तिवारी नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि क्या एक पत्रकार प्रधानमंत्री से नमस्कार नहीं कर सकती हैं? आप की सरकार में तो PM के साथ मीडिया का जत्था जाता था।

एक टि्वटर हैंडल से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नमस्कार करते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर लिखा गया कि मीडिया वाले तो अपना काम खूब अच्छे से जानते हैं, पर जरा आप इस पर भी कुछ बोल दीजिए। अभिषेक सिंह राठौर नाम के एक यूजर ने कांग्रेस नेता पर तंज करते हुए लिखा कि हमारे संस्कार तो नमस्कार करना ही सिखाते हैं.. आपके पता नहीं।

अशोक सिंह नाम के एक यूजर पूछते हैं कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था से चुने गए प्रधानमंत्री को सम्मान देना या नमस्कार करना भी आपको गलत लगता है? कैसी सोच है आपकी? प्रमिला नाम की एक यूजर द्वारा लिखा गया कि अपने से बड़ों को तो हमें नमस्कार ही करना सिखाया गया है, वैसे मनमोहन सिंह तो पीएम होते हुए अपने से छोटे राहुल गांधी को नमस्कार करते थे। अमरेंद्र कुमार नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया, ‘ कॉन्ग्रेस नमस्कार के योग्य दुनिया में सिर्फ और सिर्फ गांधी नेहरू परिवार को मानती है। कांग्रेस की नजर में दुनिया में एकमात्र उसी परिवार के सभी सदस्य पूजनीय हैं।