पंजाब के मोहाली में 9 मई की शाम पुलिस के इंटेलिजेंस विंग मुख्यालय पर धमाका हुआ। इस धमाके को लेकर विपक्षी दलों की मांग है कि केंद्रीय एजेंसियां इसकी जांच करें। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह एक अक्षम सरकार है। इसके साथ उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

जयवीर शेरगिल ने कही यह बात : कांग्रेस नेता ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल है लेकिन उसके पास इसकी जांच के लिए कोई नीयत और नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार का होना ही राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक है। भगवंत मान और केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान को समझना चाहिए कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं ना कि अरविंद केजरीवाल के प्रचार मंत्री हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं : राम कैलाश नाम की ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कि सरकार से इतना क्यों परेशान रहते हैं या तो इन सभी को डर है कि यह इतना अच्छा काम करेंगे तो हमारा क्या होगा। अभय नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया – तुम लोग आपस में लड़ते रहो और इसका फायदा उठा ले गई।

हेमंत जैन नाम के एक टि्वटर यूजर कमेंट करते हैं कि जब सारे ही पक्ष वाले विरोध करने लग जाए तो समझ जाओ काम अच्छा हो रहा है और विरोधी लोग ताजी से कर रहे हैं। पूनम द्वारा लिखा गया कि कवि कुमार विश्वास ने सही कहा था कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को बैठाकर पंजाब की जनता को केवल मूर्ख बनाएंगे। अब यही हो रहा है। त्यागी नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं – अभी तो केवल दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, हरियाणा में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनायेंगे रोक सको तो रोक लो।

सुरभि गुप्ता नाम की एक यूजर कमेंट करती हैं कि पंजाब में आग लगाने वाले पंजाब की सिक्योरिटी की बात कर रहे हैं। अमन नाम के एक यूजर लिखते हैं – आम आदमी पार्टी अपने ही कैरियर के लिए खतरनाक बनती जा रही है। शुभम गुप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखते हैं कि अपनी पार्टी गर्त में जा रही है। उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरों को ज्ञान देने आए हैं।