छठ पर्व के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, ऐसा ही घाट का वीडियो सामने आया है। एक शख्स छठ पूजा के लिए घाट पर गया था, तभी उसकी मुलाकात उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से हो जाती है। इसके बाद जो कुछ शख्स के साथ होता है वह भी हैरान रह जाता है, इस वाकये का वीडियो अब वायरल है।
असल में शख्स के अनुसार, उसकी एक्स की गोद में एक छोटा बच्चा होता है वह उसे शख्स को पकड़ने को बोलती है। इसके बाद बच्चा उसकी गोद में आकर ही चुप हो जाता है। शख्स ने खुद वीडियो शूट किया है औऱ कैप्शन में लिखा है लगता है छठ घाट पे बिछ़ड़ा बेटा मिल गया… वहीं पोस्ट करते समय लिखा है घाट पर एक्स से मुलाकात हो गई।
हालांकि यह रील का वीडियो लग रहा है जिसे मजाकिया अंदाज में मनोरंजन के लिए बनाया गया है। लड़के ने ही कथित तौर पर सारी कहानी बताई है, जनसत्ता उसकी कही बातों या इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा शख्स की गोद में एकदम शांत है, वह रो नहीं रहा है चुप है। शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है कि छठ पूजा करने घाट पर आए थे, एक्स से मुलाकात हो गई, वह अपना बच्चा हमको पकड़ा दी और अब ये रो भी नहीं रहा है, उसकी गोद में रो रहा था। हमसे शक्ल क्यों मिल रही है। ए बच्चा… हमको बिछड़ा बेटा मिल गया है। बस इसके पिता न देख लें।
इस वीडियो के बैकग्राउंड में फनी म्यूजिक है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट पड़ी है। हालांकि बच्चे की क्यूटनेस देखने लायक है। कई लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किया है।
