उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक दुल्हन ने शादी के बाद सुहागरात पर ऐसी डिमांड कर दी कि पति का सिर घूम गया।
दरअसल, दोनों की धूम-धाम से शादी हुई, लोगों ने पकवानों के लुफ्त उठाए, फोटोबाजी हुई फिर डीजे पर नाच-गाना हुआ। सब कुछ ठीक रहा… सकुशल शादी संपन्न हुई और फिर दुल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ अपने नए घर आ गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और फिर सुहागरात की बारी आई। इस समय मुंह दिखाई का जब समय आया तो दुल्हन ने अपने पति से इतनी अजीब डिमांड रख दी की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह अपनी पत्नी का सच जानकर हैरान था, मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, दुल्हन ने सुहागरात पर बीयर, गांजा औऱ बकरे की मीट की डिमांड की। पहले तो पति बीयर के लिए मान गया मगर जब मटन और गांजे का नाम सुना तो वह दंग रह गया। हमारे समाज में शादी सिर्फ दो लोगों को नहीं बल्कि दो परिवारों को एक साथ लाती है। शादी के समारोह को खास और यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोग्राम किए जाते हैं। कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं और विवाह जैसे पवित्र बंधन को संपन्न किया जाता है।
हर किसी की उम्मीद होती है कि उनके घर आने वाली उनकी पत्नी समझदार हो, कठिन समय में उनका साथ दे। नए घर में कदम रखने वाली दुल्हन हर चीज का ख्याल रखती है लेकिन, अगर कोई पत्नी शादी के पहले ही दिन अपने पति से नशे के लिए गांजा और शराब मांग ले तो…?
दुल्हन ने बीयर, गांजा, बकरे के मांस की डिमांड की
एफपीजे की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुल्हन ने पहली रात अपने पति से बीयर, गांजा और मटन (बकरे का मांस)। इस घटना से पति और उसका परिवार सदमे में है। दुल्हन ‘मुंह पसी’ की रस्म और ‘सुहाग रात’ समय इन सारी चीजों की डिमांड की, यह जानकर पूरा परिवार सकते में आ गया।
दरअसल, जब दुल्हन ने पति से बीयर मांगी तो वह उसके लिए बीयर लाने को भी तैयार हो गया लेकिन जब उसने गांजा और बकरे का मांस मांगा तो वह हैरान रह गया। जैसे ही यह बात पति को पता चली तो उसने तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया।
मामला थाने तक पहुंच गया
दुल्हन पहली रात बीयर, गांजा और बकरी का मांस खाना चाहती थी इसके बाद परिवार नवेली दुल्हन को नजदीकी पुलिस स्टेशन लेकर गए। दूल्हे के परिवार के कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आई कि दुल्हन ने अचानक नशे की मांग क्यों कर दी और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हे के परिवार ने सुहाग रात के समय दुल्हन द्वारा की गई मांगों के बारे में पुलिस को सूचित किया।
मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों, खासकर दूल्हे के परिवार ने शिकायत दर्ज करने का विचार वापस ले लिया। हांलाकि, पति के परिवार ने दावा किया कि दुल्हन कोई महिला नहीं बल्कि कोई ट्रांसजेंडर है। पुलिस स्टेशन में शुरुआती असहमति के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले यह कहकर चले गए कि यह पारिवारिक मामला घर पर ही सुलझाया जा सकता है।
