सोशल मीडिया पर तमाम लोग स्टंट करने के वीडियो शेयर करते रहते हैं लेकिन कई बार स्टंट के चक्कर में लोगों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर चल रही लड़कियों के सामने एक लड़का स्टंट करने की कोशिश करता है लेकिन लड़के के साथ ऐसी दुर्घटना हुई, जिससे वह चोटिल हो गया।
लड़कियों के सामने स्टंट कर रहा था लड़का लेकिन..
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर जा रही लड़कियों के सामने एक लड़का स्टंट कर रहा है लेकिन इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ता है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसके हाथ में फैक्चर हो गया और हड्डी टूट गई है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि उसके हाथ की टूटी हड्डी बाहर निकली दिखाई दे रही है।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो को सचिन कौशिक नाम के यूपी पुलिस के जवान ने शेयर किया है, जिसके बाद से ही यह वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसको उसके किये की सजा मिली तो कुछ ने कहा कि दिखावे का स्टंट ऐसे ही लोगों पर भारी पड़ता है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@kuldeep0401 यूजर ने लिखा कि मजाक का पात्र और बन गया, इसको हीरोपंथी नहीं बोलते हैं। @JITENDRA_RJ19 यूजर ने लिखा कि हीरोपंथी के टाइगर श्रॉफ बनने के चक्कर में कोहनी तुड़वा बैठा भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़कियों को क्या-क्या करना पड़ता है, हड्डियां तक तोड़नी पड़ती हैं।@sureshalakhpura यूजर ने लिखा कि स्कूल जाती लड़कियों को देख स्टंट करने वालों थोडा समझदार बन जाओ, वरना ये हादसे तो होने ही हैं।
शरद नाम के यूजर ने लिखा- इनमें से कोई नहीं मानेगा क्योंकि इनको अपने माता पिता का संघर्ष या तो पता नहीं या फिर उन्होंने भी संघर्ष किया नहीं। @ShwetaS23121423 यूजर ने लिखा कि लड़कियों को दिखने के चक्कर में खुद तो गया ही, घर वालों को भी परेशान हो गए होंगे। भगवान करे तू जल्दी ठीक हो जा भाई। गगन नाम के यूजर ने लिखा कि बच्चियों के सामने बंदर का नाच दिखाएंगे तो यही होगा।