सोशल मीडिया पर आपको कभी धमाकेदार डांस करते अंकल का वीडियो दिख जाता है तो कभी गजब का डांस करते करते लड़कों का वीडियो सामने आता है। कुछ ऐसे वीडियो भी दिखाई देते हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बिल्लो रानी गाने पर गजब का डांस कर रहा हैं, लड़के की अदाएं देख लोग उसकी तुलना फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु से करने लगे।
लड़के ने किया धमाकेदार डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी लड़के के फैन हो जायेंगे। फिल्म ‘दन दना दन गोल’ के गाने ‘बिल्लो रानी’ पर डांस करते लड़के का एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। वीडियो में डांस कर रहा लड़के ने सफेद धोती और ग्रे रंग का स्वेटर पहना हुआ है और गजब का डांस कर रहा है।
dumbest_man1811 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किये गए इस वीडियो के साथ लिखा गया,’सबसे खूबसूरत डांस स्टेप्स।’ 10 अप्रैल को शेयर की गई यह वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को डांसिंग में करियर बनाना चाहिए तो वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ऐसा गजब का डांस शायद ही कभी देखा हो।
वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
रजत नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- ‘क्या खूबसूरती से डांस करते हो’। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इनके एक्सप्रेशन देख तो उफ्फ कोई भी कायल हो जाए। विशाल नाम के एक यूजर ने कहा,’आपको तो मुंबई चले जाना चाहिए। राकेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि बीएस देखते जाओ…क्या गजब का वीडियो है भाई, मजा आ गया। राजेंद्र नाम के एक यूजर ने कमेंट किया-आप जैसे लोगों को तो बॉलीवुड में काम करना चाहिए, बिपासा बसु भी फेल हैं आप लोगों के आगे।
जानकारी के लिए बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि डांस कर रहे लड़के का नाम अधिकारी कुणाल सोमू है। इसके साथ यह भी बताया गया कि इससे पहले कुणाल सोमू का ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘बदतमीज दिल…’ पर एक डांस वीडियो वायरल हो चुका है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने यह वीडियो पसंद किया है।