आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा पर जोरदार हमला किया जा रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AAP का पूरा फोकस चुनाव पर है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं और भाजपा की जगह AAP को वोट देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह भाजपा को जेब कतरा पार्टी कह रहे हैं।
संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला
आप सांसद संजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। आप उत्तर प्रदेश द्वारा उनका एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह कह रहे है कि ये भाजपा, जेब कतरा पार्टी है, आपका जेब काट रही है। ये जब कतरा पार्टी शिक्षा के नाम पर आपका जेब काट रही है, स्वास्थ्य के नाम पर आपका जेब काट रही है, ये जेब कतरा पार्टी आटा, चावल के नाम पर आपका जेब काट रही है। ये जेब कतरा पार्टी आपके पैसे को अडानी और अंबानी को दे रही है, इनसे सावधान रहना है।
भाजपा को बताया जेब कतरा पार्टी
संजय सिंह ने कहा कि दवाइयों पर टैक्स लगा दिया, कैंसर और टीवी की दवा पर टैक्स बढ़ा दिया है। आटा, दाल, छाछ, दही पर टैक्स लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आपका जेब काटकर ये पूंजीपतियों की जेब भरने का काम कर रहे हैं, ये आपको हिंदू और मुसलमान में उलझाकर आपका जेब काटे जा रहे हैं। संजय सिंह के बयान पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
@PRASHANT251009 यूजर ने लिखा कि दिल्ली HC ने AAP पार्टी को LG सक्सेना के खिलाफ सभी मानहानि वाले पोस्ट हटाने का निर्देश दिया, कहा आरोपो मे रत्ती भर भी सच्चाई नहीं…. इस पर कुछ कहेंगे संजय जी? एक यूजर ने लिखा कि मीडिया ट्रायल के अलावा कोई सबूत है तो दिजिये अन्यथा ये सब अब बंद कीजिये। @Veerutiger1 यूजर ने लिखा कि जेब कतरन ही नहीं बल्कि ठगी, चोरी और सीना जोरी भी चल रही है। पाप का घड़ा भर रहा है, सारा हिसाब यहीं देना पड़ेगा, भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती।
@TrueSickular यूजर ने लिखा कि पहली बार बात तो सही बात कर रहे हैं, भाजपा अब जेब कतरों की पार्टी सच में बन गई है, ये न्यू एजेंडे पर चल रही है गरीबी नहीं गरीब को ही मार दो।@EkaSrestha यूजर ने लिखा कि इनसे भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कलियुग के संजय हैं। @iamp_kumawatk यूजर ने लिखा कि जनता जानती है मोदी के आगे सब फीके हैं।