राजस्थान में विधानसभा चुनाव चल रहा है। सभी पार्टियां पूरी ताकत से मैदान में उतरी हुई है और प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। इसी बीच एक भाजपा प्रत्याशी से जब MLA का फुलफॉर्म पूछा गया तो तो उन्होंने इसके जवाब में ऐसा कुछ कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधायक की लोगों ने जमकर खिंचाई की है।
उदयपुर की मावली सीट से भाजपा प्रत्याशी का कृष्ण गोपाल पालीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनसे सवाल पूछा रहा है कि आप MLA का चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन क्या आपको MLA का फुलफॉर्म पता है? इसके जवाब उन्होंने कहा कि मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट तो नहीं होता है।
कृष्ण गोपाल पालीवाल आगे कहते हैं, ‘याद था लेकिन अभी भूल गए हैं। हमने मोबाइल पर लिखा हुआ है, याद नहीं आ रहा है।’ MLA का चुनाव लड़ने जा रहे कृष्ण गोपाल पालीवाल MLA का फुलफॉर्म नहीं बता पाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक X यूजर ने लिखा, ‘बीजेपी प्रत्याशी को MLA की फूल फॉर्म नहीं पता, क्या विकास करवाएंगे भाजपा वाले? इनके प्रत्याशियों की हालत तो देखिए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘MLA के फुल फॉर्म को लेकर इनका जवाब रोचक है। आपके बच्चों का भविष्य ऐसे नेताओं के हाथ में है!’ एक अन्य ने लिखा, ‘अब ये श्रीमान मावली के विधायक बनेंगे? जरा सोचिए हमारे आने वाली पीढ़ी को कैसी शिक्षा मिलेगी।’
एक ने लिखा, ‘बिना पढ़े लिखे लोगों को सफाई की नौकरी पर भी लोग नहीं रखना चाहते लेकिन यही जनता सांसद MLA और विधायक बना देती है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘भाजपाई बनना कोई आसान नहीं है। इन्हें टिकट मिला तो कई लोग हैरान थे। अब सोचिये क्या हालत है देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की।’
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 25 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।