Chhath Puja Viral Video: आस्था के महापर्व छठ में घाट पर जाना सभी को पंसद होता है। घाट पर जाने की जो यादें होती वो सालों तक लोग याद करके खुश होते हैं। लोगों को घाट पर जाने के किस्से सुनाते हैं। कई किलोमीटर पैदल चलकर घाट पर पहुंचना, वहां पानी में खड़े होना, नहाना। मस्ती करना। हालांकि, कई बार पानी में सांप या ऐसे जीव आ जाते हैं, जिससे लोग सहम जाते हैं। भगदड़ भी मच जाती है।

सांप को देखकर शोर मचाने लगते हैं लोग

ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला पानी में छठ व्रत के लिए खड़ी है। तभी जहरीला सांप करैत आ जाता है। सांप को देखकर लोग शोर मचाने लगते हैं। लेकिन महिला घबराती नहीं है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पानी में हाथ में नारियल और दीप लेकर खड़ी है। तभी सांप आ जाता है। लेकिन महिला पानी में स्थिरता से खड़ी रहती है। वो हाथ से सांप को दूसरी ओर कर देती है। वीडियो में लोग ये कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि सांप काटेगा नहीं वो बाहर आना चाह रहा है। वीडियो में आ रही आवाज से लग रहा है कि घटना बिहार के मिथिलांचल का है।

वीडियो पर यूजर्स ने भर-भर कर कमेंट किए

वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो पर यूजर्स ने भर-भर कर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, “काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो छठी मइया का, जय छठी मैया।” दूसरे ने लिखा, “क्योंकि हममे छठी मइया पर खुद से ज्यादा भरोसा है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला इसलिए खड़ी रही क्योंकि उसे इस बात का भरोसा था कि छठी मइया उसकी रक्षा करेगी। ऐसी आस्था है हमारे भीतर छठ को लेकर।