Bibek Pangeni Wife Srijana: कुछ कहानियां अधूरी होकर भी पूरी होती हैं, सो कॉल्ड रिलेशनशिप के इस दौर में एक प्रेम कहानी की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई और अभी भी हो रही है। यह कहानी है नेपाल के फेमस इन्फ्लुएंसर बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी सृजना सुवेदी की। दुनिया के लिए भले ही बिबेक अब जिंदा ना हों, लेकिन सृजना के लिए वे हमेशा उनके दिल में रहेंगे। बिबेक को लोग सृजना के अंदर देख सकते हैं, कोई प्यार करे तो सृजना की तरह करे… जिन्होंने आखिरी समय तक बिबेक का साथ नहीं छोड़ा, वे उनकी हिम्मत बनकर लड़ती रहीं हर परेशानी के सामने खुद डटी रहीं।

हालांकि अपने प्यार को इस तरह खोने के बाद कोई भी इंसान टूट जाएगा, लेकिन सृजना ने टूटने के बाद भी खुद को संभाले रखा… दरअसल, सृजना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसे देखने के बाद लोगों का दिल टूट रहा है। इस वीडियो में सृजना बिबेक पंगेनी के अंतिम संस्कार के बाद की रस्में करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे से उनका दुख झलक रहा है, उनकी उदासी चेहरे पर साफ नजर आ रही है, लेकिन फिर भी रस्मों को पूरी कर रही हैं। उन्होंने सफेद साड़ी पहनी है, सिर पर पल्लू रखा है। उनके पास बिबेक पंगेनी की तस्वीर लगी है, उस पर माला लगी है और वे अंतिम रस्में निभा रही हैं। आसान है क्या अपने प्यार को आखिरी विदाई देना? बिबेक तो इस दुनिया से जाकर भी उनके अंदर ही बस गए हैं।

मुंबई में क्रिकेट खेल रहे शख्स को आया Heart Attack, मौत का लाइव Video Viral, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

आज की दुनिया में अधिकतर रिश्ते ऐसे होते हैं जो जितनी तेजी से बनते हैं तो उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं। ऐस समय में सृजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी ने हमें सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है। सृजना बिबेक के साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहीं, दोनों स्टेज चार के कैंसर के खिलाफ बहादुरी से लड़े। दुर्भाग्य से 19 दिसंबर, 2024 को बिबेक कैंसर से लड़ाई हार गए और उनका निधन हो गया। अब वायरल वीडियो में सृजना की हालत देख लोगों का दिल टूट गया है।

बिबेक पांगेनी के लगभग दो हफ्ते बाद उनकी पत्नी सृजना सुबेदी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है और यह दिल दुखाने वाले है। वीडियो में सृजना को नीले बॉर्डर वाली सफेद सूती साड़ी पहने अपने दिवंगत पति की तस्वीर के सामने बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में एक टेबल पर बिबेक पांगेनी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर रखी हुई है। फ्रेम पर पीले फूलों की माला लगी हुई और उनके सामने उनकी पत्नी सृजना सुबेदी बैठी हैं। सृजना ने सिर को पल्लू से ढका हुआ है और एक अनुष्ठान करती दिख रही हैं। यह क्लिप देखकर दिल भर जाता है क्योंकि ऐसा लगता है कि श्रीजना ने पति के जाने के बाद अपनी चमक खो दी है।

लोगों ने सृजना को जिंदगी के सबसे कठिन समय में चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने प्यार के साथ खड़े रहते हुए देखा है। हालांकि, बिबेक के निधन ने श्रीजना और बिबेक के प्रशंसकों को दिल तोड़ दिया। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, प्रशंसकों ने सृजना की हिम्मत बढ़नी शुरू की। एक यूजर ने लिखा, ‘अगले जन्म में आप दोनो साथ रहोगे हमेंशा।’ दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, ‘मेरे पास इस दर्द बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें’।

10 साल पहले मुलाकात, 6 साल की लव स्टोरी, 4 साल पहले लवमैरिज, कैंसर और फिर मौत

दोनों का 6 साल का रिश्ता था, 4 सालों पहले उनकी लव मैरिज हुई थी। सब सही चल रहा था, उनके सपने पूरे हो रहे थे। दोनों साथ में इंस्टा पर रील बनाते थे। दोनों फेमस कपल, सबकुछ परफेक्ट हालांकि प्रेम सच्चा था तो तकलीफें भी कहां कम थीं। बिबेक पंगेनी अब इस दुनिया में नहीं है, ब्रेन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया। उनकी कैंसर से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, उन्हें देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं, मन भारी हो सकता है। कैंसर होने के बाद और बिबेक पंगेनी के जाने तक उनकी पत्नी ने उनका साथ नहीं छोड़ा, वे अपने का ख्याल बच्चे की तरह रख रहीं थीं। उनकी सेवा में एक जोगन की तरह जी रही थीं। दोनों की ये दर्द की कहानी जानकर आपका भी मन भारी हो जाएगा।

दरअसल, बिबेक यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के PhD छात्र थे। 2022 में पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। इस बीमारी से वे खूब लड़े, इस लड़ाई में उनकी पत्नी हर पल उनके साथ थीं। बिबेक और सृजना को जब कैंसर के बारे में पता चला तो उनकी दुनिया बदल गईं मगर दोनों ने हिम्मत नहीं हारी। दोनों ने इंस्टा पर इलाज के शुरुआत से लेकर आखिरी तक के संघर्ष को शेयर किया है। ये वीडियो देख लोग बिबेक के ठीक होने की प्रार्थना करते थे। सृजना अपने पति के लिए सबकुछ भूल गईं। वे अपने पति को हिम्मत देती रहतीं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

सृजना ने अपने इंस्टा पर बताया कि लगभग 10 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। वे स्कूल में सृजना के सीनियर थे। दोनों की लव स्टोरी 6 साल पहले शुरू हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद वे अमेरिका चले गए और अपनी लाइफ की नई शुरुआत की। एक दिन बिबेक के सिर में तेज दर्द हुआ, इसके बाद उन्हें चलने में परेशानी होने लगी। चेकअप के लिए जब वे जा रहे थे तो बिबेक ने कहा था कि मुझे कुछ नहीं होगा। हालांकि एमआरआई के बाद पता चला कि उन्हें चौथी स्टेज का ब्रेन कैंसर था। उनके पास सिर्फ 6 महीने का टाइम था। इसके बाद दोनों की जिंदगी बदल गईं, सृजना हर पल पति की सेवा में लग गईं, वे उनके साथ साये की तरह रहतीं।

6 महीन के अंदर सब खत्म हो गया मगर प्रेम नहीं

सृजना ने पति के कीमोथेरेपी के समय अपने भी बाल काट लिए ताकि उन्हें सामान्य महसूस करा सकें। उन्हें पता था कि पति के पास सिर्फ 6 महीने का समय है उन्होंने आखिरी दम तक पति को प्रेम दिया, ख्याल रखा और पूरी कोशिश की कि वे बच जाएं मगर होनी को कौन टाल सकता है… सृजना ने बिबेक का हर पल साथ दिया मगर उन्हें बचा नहीं पाईं। हालांकि दुनिया के लिए भले ही बिबेक नहीं रहे मगर सृजना के मन में वे हमेशा रहेंगे। सोचिए सृजना की दिनचर्या पूरी तरह से बिबेक थे… उनके जाने के बाद भी वे उनमें ही रहेंगी…क्योंकि उनकी रूह तो उनके साथ ही चली गई… कुछ प्रेम कहानियां अधूरी होकर भी पूरी होती हैं।

सृजना ने अपने इंस्टा पर बताया कि लगभग 10 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। वे स्कूल में सृजना के सीनियर थे। दोनों की लव स्टोरी 6 साल पहले शुरू हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद वे अमेरिका चले गए और अपनी लाइफ की नई शुरुआत की। एक दिन बिबेक से सिर में तेज दर्द हुआ और फिर इसके साथ सब बदल गया मगर दोनों के बीच का प्रेम नहीं। पढ़िए पूरी कहानी-