राजस्थान में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है, मामला राजस्थान के पाली का है। यहां शादी के दिन ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। अब बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के घर के बाहर डेरा डालकर कर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि हम तो यहां से दुल्हन लेकर ही जायेंगे। सोशल मीडिया पर इस खबर की खूब चर्चा हो रही है।

राजस्थान के पाली में धरने पर बैठे बाराती

राजस्थान के पाली जिले में दूल्हे के साथ फेरे होने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन लड़की का कहीं भी पता नहीं चला। दुल्हन के फरार होने की जानकारी जब बारातियों को चली तो वह भड़क उठे।

हम क्या मुंह दिखाएँगे?- बोले बाराती

जब बारातियों को यह खबर पता चली कि दुल्हन फरार हो गई तो वह सभी धरने पर बैठ गये। जानकारी के अनुसार, करीब छह दिनों से बाराती वहीं धरने पर बैठे हुए हैं। दूल्हे के परिजनों का कहना है कि हम दुल्हन लेकर ही जाएंगे और बिना दुल्हन जाने पर हम गांव वालों को क्या मुंह दिखाएंगे?

दुल्हन के परिजनों ने वर पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें और जानकारी के अनुसार, करीब दो दर्जन लोग दुल्हन के घर के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। इसके बाद दुल्हन के पिता ने थाने पर जाकर बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाई है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

जतिन नाम के यूजर ने लिखा कि बेचारा लड़का! ना तो शादी का खर्चा वापस मांग सकता है और ना कोई शिक़ायत कर सकता है। बेइज्जती हुई सो अलग। यही काम अगर लड़का कर देता तो अब तक दहेज और प्रताड़ना के केस में परिवार सहित जेल में होता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए। अब उस पिता की हालत समझिये, जिसके दरवाजे पर दूल्हा पक्ष धरने पर बैठा हुआ है।