बेंगलुरु की एक अदालत ने 7 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस के खिलाफ कॉपीराइट का केस किया था। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश

फिल्म केजीएफ – 2 के गाने बनाने वाली कंपनी एमआरपी ने कांग्रेस के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज कराया था। केजीएफ का आरोप है कि कांग्रेस ने केजीएफ – 2 के गानों का इस्तेमाल करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। कंपनी का आरोप है कि कांग्रेस ने बिना अनुमति के ऐसा किया है तो यह कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने ट्विटर को इन दोनों हैंडल को अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं।

कांग्रेस ने किया ऐसा ट्वीट

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस विषय पर लिखा गया कि मीडिया से या पता चला है कि बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हमें इस कार्रवाई के बारे में सूचित नहीं किया गया था, ना हम कोर्ट में उपस्थित थे, ना ही आदेश की कॉपी मिली है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जिंदाबाद।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

पत्रकार रणविजय सिंह ने इसी गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि केजीएफके जिसका आने के लिए कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। यह गाना बीजेपी ने इस्तेमाल किया है। क्या कोर्ट बीजेपी के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दे सकता है। पत्रकार अनुराग चड्ढा ने कमेंट किया कि जो लोग कह रहे हैं कि भाजपा यह सब कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के कारण करवा रही है। वो अभी हुए उपचुनाव के नतीजे उठाकर देख ले, गलतफहमी दूर हो जाएगी।

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने तंज कसते हुए लिखा कि कोयला चोरी से म्यूजिक चोरी तक का सफर। राजेंद्र शुक्ला नाम के यूजर द्वारा लिखा गया, ‘ बीजेपी में डर का माहौल है।’ महेश कमलनाथ नाम के एक यूजर ने लिखा – बीजेपी बुरी तरह से डर गई है, उसे पता है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस को काफी फायदा हो रहा है। पल्लवी नाम की एक यूज़र कमेंट करती हैं कि चोरी करने की तो पुरानी आदत है।