अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में पुलिस ने एकाउंटर कर दिया था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में नाम आने के बाद से ही असद फरार हो गया था। असद का फोन पुलिस के कब्जे में हैं। उसमें से एक ऐसा वीडियो मिला है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं।
असद अहमद के मोबाइल का वीडियो वायरल
वीडियो जनवरी 2021 का बताया जा रहा है, जो एनकाउंटर में मारे गए असद अहमद के मोबाइल से मिला है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के फ़्लैट का है, जहां असद रहता था। हालांकि वीडियो में असद नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों के अंदर भय और डर पैदा करने के लिए असद ऐसे वीडियो बनवाता था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अर्धनग्न अवस्था में फर्श पर बैठा हुआ है। उसे बेल्ट और पैर से मारा जा रहा है। युवक बेहद डरा हुआ दिखाई दे रहा है। असद के मोबाइल से मिला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एक यूजर ने लिखा कि क्या कहेंगे कपिल सिब्बल जी? 19 साल के लड़के के बारे में। बड़ा दुख पहुंचा था सिब्बल साहब असद के जाने का। कभी सोचो उनके बारे में जिनको इन लोगों ने तड़पाया, मारा, घर उजाड़ दिया। वीरेन्द्र नाम के यूजर ने लिखा कि यह किस तरह से जनता को प्रताड़ित करता था। ईश्वर ने इसके साथ बहुत सही किया किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अतीक अहमद पर एक फिल्म बननी चाहिए और देश दिखाना चाहिए कि कैसे राजनीति की आड़ में लोग माफिया और गुंडे बनते हैं।
वहीं असद अहमद, गुड्डू मुस्लिम समेत दो अन्य शूटर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह बरेली जेल के अन्दर दाखिल होते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी अशरफ से मिलने पहुंचे थे। दावा है कि इसी मुलाकात में उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी।