Guitar Wali Bahu News: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो ऐसा संभव नहीं है कि आपके टाइमलाइन पर ‘गिटार वाली बहू’ का वीडियो नहीं आया होगा। अपने जरूर एक घूंघट वाली महिला का वीडियो देखा होगा जो हाथ में गिटार लिए मधुर गीत गा रही है। आइये बताते हैं कि घूंघट के पीछे की महिला असलियत में कौन हैं और कैसी दिखती हैं।

कौन हैं गिटार वाली बहू?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार वायरल बहुरानी तानिया सिंह हैं, जो इनदिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी शादी गाजियाबाद में हुई है। पेशे से वो संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वो मूल रूप से एटा के अंबेडकरनगर की रहने वाली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 28 नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के सोन प्रयाग में त्रियुगी नारायण मंदिर में शादी की। फिर 30 नवंबर को वह अपने पति आदित्य गौतम के साथ गाजियाबाद के मोहम्मदपुर कदीम गांव में अपनी ससुराल पहुंचीं। उनके पति यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में SDO के पद पर पोस्टेड हैं। दोनों सहारनपुर में पोस्टेड हैं।

पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है… जब संसद में घुसा गधा, सत्र में मचा हड़कंप; सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे- Video Viral

बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो उनकी शादी के बाद ‘मुंह दिखाई’ का है। क्लिप में, उन्होंने पीली साड़ी पहनी हुई है और लंबा घूंघट किया हुआ है। उनके हाथों में गिटार है, और उनकी लय और सुर इतने मनमोहक हैं कि लोग उन्हें सुनने पर मजबूर हो जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अपनी क्लिप वायरल होने के बाद, तान्या सिंह कहती हैं – शादी के बाद, मैं पहली बार अपने ससुराल पहुंची। गांव में संगीत का प्रोग्राम था। मेरे पति ने मुझे एक गिटार दिया। मैंने गिटार बजाया। रिश्तेदार और परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे। मेरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हो गया। मुझे नहीं पता था कि यह इतना वायरल हो जाएगा।

दैनिक भास्कर से बता करते हुए तान्या ने बताया कि वो आदित्य से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मिली थीं। दो साल तक वे बातचीत करते रहे। उन्हें जब ऐसा लगा कि वे शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं, तो उन्होंने अपने परिवार को सूचित किया।

मंदिर में शादी करने के संबंध में उन्होंने बताया कि आदित्य और मैंने पहले ही तय कर लिया था कि हम उत्तराखंड के किसी मंदिर में शादी करेंगे। यह देवताओं की भूमि है, हमें भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। आजकल लोग अपनी शादियों पर फालतू खर्च करते हैं।

‘मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, ब्लड गिर रहा है’, एयरपोर्ट पर फंसे एक बाप की बेबसी चीर देगी कलेजा, स्टाफ ने दिया चौंकाने वाला जवाब

तान्या बताती हैं कि उन्होंने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से क्लासिकल म्यूज़िक सीखा। उनके गुरु प्रोफेसर रवि भटनागर और डॉ. गौतम तिवारी सर थे। उन्होंने कहीं से प्रोफेशनली गिटार नहीं सीखा। लॉकडाउन के दौरान उनके भाई ने एक गिटार खरीदा। उन्होंने खुद YouTube देखकर इसे सीखना शुरू किया। उन्होंने Google पर ट्यूटोरियल वीडियो देखकर गिटार बजाना शुरू किया।

वहीं, वीडियो के संबंध में बताते हुए तान्या के पति आदित्य कहते हैं कि असल में, उस दिन तान्या को ढोल बजाना था। फिर मैंने उसे गिटार देने का सोचा। मैंने तान्या को गिटार दिया। उसने गिटार पर ऐसा गाना बजाया कि बहुत अच्छा माहौल बन गया।

शादी के संबंध में उन्होंने कहा कि हम दोस्त थे। तान्या सिंह और मैंने 2 साल तक फोन पर बात की। इसके बाद हम दोनों ने बिना दहेज के सादे तरीके से शादी करने का फैसला किया। जब हमने यह बात परिवार को बताई तो सब लोग शादी के लिए राजी हो गए।

बहरहाल, तान्य के विभिन्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यूजर्स उनके कला की तारीफ कर रहे हैं। जबकि तान्या और उनके पति इस सफलता का आनंद ले रहे हैं।