आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन को याद करते हुए कहा कि वो दोनों भी आज होते तो हमारी ख़ुशी में चार-चांद लग जाते।

मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन पर क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ख़ुशी के इस मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन की बहुत याद आ रही है। वो होते तो ख़ुशी में चार-चांद लग जाते। वो, हमारे और देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें, जो इस देश का भला नहीं चाहतीं, तरक्की नहीं चाहतीं वो सभी ताकतें मिलकर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@iAjaySengar यूजर ने लिखा कि दोनों ईमानदार हैं तो कोर्ट में सबूत पेश कर दो किसने मना किया है?@yogendar_jain यूजर ने लिखा कि श्री मान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी अगर भ्रष्टाचारी श्री मनीष सिसोदिया जी को गलत गिरफ्तार किया गया है तो न्यायालय क्यों नहीं छोड़ रहा है? वकीलों की पूरी फौज लगा रखी है छुड़ाने के लिए। @SanjayBana2345 यूजर ने लिखा कि भ्रष्टाचार विरोधी के रूप में आई पार्टी को अब भ्रष्टाचार में कोई कसूर नजर नहीं आ रहा।

@IndianBuzzer यूजर ने लिखा कि वाह केजरीवाल जी अब देश का क़ानून, जज और देश की अदालतें भी आपके लिये देश विरोधी ताक़तें बन गई? @jatindrasharma यूजर ने लिखा कि केजरीवाल जी पर हमें गर्व है, वो देश के अगले प्रधानमंत्री होने वाले हैं। प्रशांत नाम के यूजर ने लिख कि बेचारे इतने ही निर्दोष हैं तो फिर जेल से बाहर क्यों नहीं आ रहे? क्यों कोर्ट से जमानत नहीं मिल पा रही है कुछ तो वजह है। एक यूजर ने लिखा कि विगत 1 वर्ष में दिल्ली में जितने भी विरोध प्रदर्शन रैली या पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम हो रहे हैं, नेताओ और कार्यकर्ताओं का बहुत ही कम संख्या में आना चिंता का विषय है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश सेवा में जान चली जाए, अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझूंगा। कतरा-कतरा खून बह जाए, बहुत सौभाग्यशाली समझूंगा। करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सलाम, जिनकी वजह से आज AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी। भगवान हमें सत्यमार्ग पर चलने की शक्ति दे।