MCD चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिल चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को MCD में 15 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। आप को मिली इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है, वहीं अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं से घमंड ना करने की सलाह दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ‘लव यू टू’ भी कहा।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपने मुझ पर इतना विश्वास किया है, मैं आपका ऋण नहीं चुका पाऊंगा। मैं रात दिन मेहनत करते आपके इस भरोसे को कायम करने की पूरी कोशिश रहेगी। इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के समर्थन में नारेबाजी की। भीड़ में से किसी ने केजरीवाल को I LOVE YOU कहा तो जवाब में केजरीवाल ने भी कहा I LOVE YOU TOO! सोशल मीडिया पर केजरीवाल का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

@Raushansubah यूजर ने लिखा कि MCD में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत I Love you too से की। आभार का ये अंदाज दिल्ली वालों का दिल छूने के लिए अच्छा है। @GulshanChugh15 यूजर ने लिखा कि सुना था कि दिल्ली दिल वालों की है, अब पता चला फ्री वालों की है। एक यूजर ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल पहले यमुना की सफाई करवा रहे थे, वैसे ही अब कूड़े की सफाई करवाएंगे।

@sunilrana74 यूजर ने लिखा कि भारत जोड़ो दिल्ली तक नहीं पहुंची अभी शुक्र है, नहीं तो कांग्रेस की 9 भी नहीं आती। एक यूजर ने लिखा कि जैसे लोकपाल का मुद्दा साफ हुआ, वैसे ही दिल्ली भी साफ हो जाएगी। @sanjay19894 यूजर ने लिखा कि दिल्ली निगम चुनाव परिणाम ये सिद्ध करते हैं कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, अब AAP के पास दिल्ली का विकास न कर पाने का अब कोई बहाना नहीं होगा।

अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि इतने बड़े परिवर्तन के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया। दिल्ली वालों ने अपने बेटे और भाई को इस लायक समझा कि उन्होंने नगर निगम की जिम्मेदार भी दे दी है। हमें शिक्षा और स्कूल की जिम्मेदारी दी थी तो हमने दिन रात एक करके स्कूल बनायें। अस्पताल ठीक किये। लोगों के इलाज का इंतजाम किया। आज दिल्ली के लोगों ने अपने भाई दिल्ली की सफाई करने की जिम्मेदारी दी है। भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है।