नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास द्वारा किए गए एक दावे पर कहा कि वह एक हास्य कलाकार हैं इसलिए उनकी बात को सीरियसली नहीं लेना चाहिए। अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने चुटकी ली है। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को लेकर पूछा कि वह कौन हैं?
कांग्रेस नेता द्वारा की गई इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राम कैलाश नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि सही बात तो है। जबसे कुमार विश्वास को राज्यसभा का एमपी नहीं बनाया गया है तभी से खुन्नस निकाल रहे हैं। अभिषेक मिश्रा नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। हम लोग तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी सीरियसली नहीं लेते हैं जबकि वह आज से कभी नहीं हैं।
सिवान के नाम के एक यूजर लिखते हैं, ‘कुमार विश्वास के बारे में केजरीवाल बहुत हल्की बात कर रहे हैं। ये नेता आते जाते रहते हैं लेकिन साहित्य अमर रहता है। केजरीवाल को कुछ दिन में लोग भूल जाएंगे पर जब तक हिंदी रहेगी तब तक लोग कुमार विश्वास को याद रखेंगे।’ अनिल सेठ नाम के एक यूजर लिखते हैं कि जब इनकी पार्टी को मजबूत कर रहे थे तो हास्य कवि नहीं थे आज कुमार विश्वास हास्य कवि हो गए हैं।
कांग्रेस नेता के ट्वीट पर अनिरुद्ध नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि दूसरों के घरों में ही झांकते रहोगे या फिर खुद भी अपना घर देखोगे? अभिषेक नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ आप तो पहले अपने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में बात करिए। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में तो ऐसी तैसी कर रखी है।’ राज सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि केजरीवाल को मीठे प्रवचन की जगह तर्क के साथ जवाब देना होगा, नहीं तो पंजाब की जनता इन्हें दिखा देगी।
मृणाल पांडे नाम के टि्वटर हैंडल से कमेंट आया – कविकुल शिरोमणि..। प्रीति पांडे नाम की एक यूजर लिखती हैं, ‘ इतनी सॉलिड तरीके से कौन बेज्जती करता है भाई।’ जानकारी के लिए बता दें कि कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे एक बार कहा था कि वह या तो पंजाब के सीएम बनेंगे या खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
