केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए भारत में साइबर वार वह साइबर क्राइम के विरुद्ध नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के लिए साइबर सुरक्षा बेहद जरूरी है। वी मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘साइबर वॉर व साइबर क्राइम के विरुद्ध लड़ाई हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की सुरक्षा व मोदी जी के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य के लिए भी साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी है। आज यह गर्व का विषय है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।’
उनके इस ट्वीट पर लोग मज़े लेने लगे। एक ट्विटर यूजर ने उनके इस सीट पर सवाल पूछते हुए लिखा कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी? लेकिन कैसे? जरा विस्तृत रूप से बताइए? आप यह नहीं कर सकते हैं। अमित शाह आप फिर से झूठ बोल रहे हैं, देश को मूर्ख मत बनाइए। @VickyJa01293947 टि्वटर हैंडल से हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया गया है कि, ‘ 5 ट्रिलियन को ज्यादा नहीं हो रहा क्या? महोदय यूपी इलेक्शन के बाद कहेंगे वह तो जुमला था।’
@RangholiyaZaver टि्वटर हैंडल से इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया कि देश का GDP माइनस में है। देश की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो गई है। देश की जनता मंदी, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी कैसे बनेगी? एक टि्वटर यूजर ने अमित शाह के सीट पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का मजा लेते हुए लिखा कि जरा एक बार संबित पात्रा से पूछेगा कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?
@BaijnathMourya टि्वटर हैंडल से संबित पात्रा को सलाह देते हुए लिखा गया कि, ‘5 ट्रिलियन में कितने 0 होते हैं याद कर लेना, किसी पत्रकार ने पूछ लिया तो संबित पात्रा की तरह हू – हू करने लगोगे।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ऐसे कितने भाषण सुन लिए देशवासियों ने, अब पक गए हैं लोग सुन – सुनकर माफ करिए प्रभु।
साइबर वॉर व साइबर क्राइम के विरुद्ध लड़ाई हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की सुरक्षा व मोदी जी के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य के लिए भी साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी है।
आज यह गर्व का विषय है कि @narendramodi जी के नेतृत्व में देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। pic.twitter.com/4Lz2re221h
— Amit Shah (@AmitShah) July 12, 2021
एक टि्वटर यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि तो फिर अमित मालवीय के खिलाफ लड़ाई शुरू की जाए? ये 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनेगी कैसे? @NadeemmAnsari ने अमित शाह के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि जिस देश में मोदी सरकार के होते हुए आज भी लोगों को रोजगार के लिए परेशान है। जहां लोग आज भी हॉस्पिटल फैसिलिटी और इलाज महंगा होने से मर रहे हैं। वहां के मंत्री के मुंह से यह बातें केवल बकवास लगती हैं।