नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधते रहते हैं। उन्होंने योगी के बुलडोजर वाली कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या वैध अवैध का नियम दल देखकर लगाया जाएगा? उनके बयान पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।
अखिलेश यादव का ट्वीट : सपा प्रमुख ने एक खबर की कटिंग शेयर की है। इस खबर के अनुसार लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में नहर रोड पर बिना नक्शे के बनी इमारत को एलडीए की टीम तोड़ने पहुंची तो उन्हें पता चला कि या किसी बीजेपी कार्यकर्ता का है। जिसके बाद एलडीए बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। इसी खबर के जरिए अखिलेश ने निशाना साधते हुए लिखा कि जनता पूछ रही है कि प्रदेश भर में भाजपा से समृद्ध लोगों के अनगिनत अवैध निर्माणों पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है?
इसके साथ ही अखिलेश ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि सवाल ये है, अवैध निर्माणकर्ता भाजपाइयों को कौन बचा रहा है और किसलिए बचा रहा है। वैध अवैध का नियम दल देखकर लगाया जाएगा? जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही दो सपा विधायक और कुछ सपा कार्यकर्ताओं के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया है।
अखिलेश के ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन : प्रमोद कुमार सिंह नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि आप की भी सरकार में आजम खान और गायत्री प्रजापति के लिए रात में नियम बदल दिए जाते थे। अभिषेक सिंह ने कमेंट किया – जब आप की सरकार आएगी तो आप भी भाजपा कार्यकर्ताओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवा देना लेकिन अभी तो अवैध निर्माण ध्वस्त किया जा रहा है। जो कि जनता के हित में है।
रणवीर सिंह लिखते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी बीजेपी वालों को छोड़कर केवल सपा कार्यकर्ताओं पर ही बुलडोजर चलवा रहे हैं। अगर बीजेपी कार्यकर्ता गलत करते हैं तो इनका बुलडोजर रुक जाता है। अजीत गिरी ने कमेंट किया – आपका सवाल बिल्कुल वाजिब। अपनों पर करम और गैरों पर सितम बरसाया जा रहा है। नियाज ने कमेंट किया कि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का वाला दिन चल रहा है। अपने दाग अच्छे हैं।
