कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब राजस्थान से गुजर रही है। ऐसे में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) और बेटी मिराया वाड्रा(Miraya Vadra) भी राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हुईं। जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बन गयी हैं। इस बीच सपा नेता आईपी सिंह (SP Leader IP Singh) ने इस तस्वीर को शेयर कर कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा तो कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत (Congress Leader Surendra Rajput) ने जवाब दिया। जिस पर सोशल मीडिया यूज़र्स (Social Media Users) ने भी कमेंट किये।

सपा नेता ने किया ऐसा ट्वीट

सपा नेता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर कर लिखा,”कांग्रेस में गांधी युग खत्म, अब वाड्रा युग शुरू।” जिसके जवाब में कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कमेंट किया कि गांधी सिर्फ़ नाम नहीं है एक सोच है संस्कार है और संपूर्ण कांग्रेस है, आईपी सिंह जी। दुश्मन को पहचान कर उस से लड़िये हम पर अटैक कर भाजपा को मज़बूत मत कीजिये। आप भी बहन बेटी दामाद वाले हैं, सम्मान कीजिये और अपने लिये सम्मान प्राप्त कीजिये।

लोगों के रिएक्शन

@Zaidsultan2022 नाम के एक यूजर ने लिखा कि पार्टी ही तो समाजवादी है, सोच तो वही पुरानी है। @siryusuf1997 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,”आईपी सिंह जी, आपकी सोच इतनी छोटी है… हमको आज समझ आया है। @alamjahangir25 नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि ये सपा को मजबूत करने के बजाए कांग्रेस को नीचा दिखाने में लगे रहते है, इनका बीजेपी में जाने की प्रबल संभावना है, सपा को इनपर नजर रखनी चाहिए।

@Iffidel नाम के एक यूजर ने सपा नेता पर कटाक्ष कर लिखा कि नेता जी, हवा में मत उड़िए, उपचुनाव की जीत के घमंड में मत रहिए। अगर कांग्रेसी अपनी पर आ गए तब आपके लिए सत्ता में वापसी एक सपना भर रह जायेगा।@JaikyYadav16 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि जो ये आप लिख रहे हैं, ये समाजवादी पार्टी की तो सोच है नहीं, आपकी व्यक्तिगत सोच है। प्रतीत हो रहा है कि आप भाजपा के हृदय में सॉफ्ट कॉर्नर बनाने में लगे हुए हो।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बाद 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी। ये यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना सहित पांच दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है।