उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इस मुलाक़ात की तस्वीर स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

मुलायम और यूपी बीजेपी अध्यक्ष की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने स्वतंत्र देव सिंह से सपा ज्वाइन करने की सलाह दी है। एक टि्वटर यूजर ने कमेंट किया है कि नेताजी जो ऑफर दिए हैं उसे आप स्वीकार करें और सपा में आपको सोफे पर बैठाकर पूरा सम्मान दिया जाएगा।

@Pandeysandeep_ ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि साहब। जिन कार सेवकों की बात करते है उनके ही हत्यारे की इतनी चिंता। आप सभी मित्रों को कहता हूं ये नेता है खायेंगे एक साथ पीयेंगे एक साथ पर जनता को लड़वाएंगे और अपना राजनीति लाभ प्राप्त करेगे। एक ट्विटर यूजर मजे लेते हुए लिखते हैं कि यूपी में सरकार बन गई योगी जी। प्रीति चौबे नाम की एक ट्विटर यूजर हंसने वाली इमोजी के साथ लिखती हैं कि लगता है बीजेपी से मन भर गया है।

अभिनव पांडे नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि खबरों के मुताबिक यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को स्व. कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने का न्योता दिया, तो मुलायम सिंह ने उन्हें सपा ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया। पुराने पहलवान के पास अब भी दांव पेंच की कमी नहीं। एक टि्वटर हैंडल से मुलायम और स्वतंत्र देव सिंह की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि लोग सपा को भाजपा की बी टीम घोषित करने में लगे हैं लेकिन मुझे लग रहा है सपा से अगली बार मुलायम सिंह यादव ही होंगे भाजपा ज्वाइन करने वाले।

@ravikuman95599036 ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है कि मुलायम सिंह यादव से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। मोदी जी की तरह योगी जी को भी दोबारा चुनाव जितवाने पर हुई गंभीर चर्चा।