अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लोगों को दोनों नेताओं की जोड़ी पति-पत्नी के रूप में काफी पसंद आती है। कई बार इनके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव संसद के बाहर खड़े हैं। उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद हैं। इसी बीच डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव से कुछ कहती हैं और मोबाइल दिखाती हैं। मोबाइल देखने के बाद अखिलेश यादव अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं पास में खड़ीं इकरा हसन भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पातीं है। वे दोनों की जुगलबंदी को देखकर मंद-मंद मुस्कुराने लगती हैं।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग ये जानना चाह रहें कि आखिर डिंपल यादव मोबाइल में ऐसा क्या दिखा रही हैं, जो दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हैं, आंखों की आंखों में बात करते हैं औऱ फिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि यूपी में अखिलेश यादव को भईया औऱ डिंपल यादव को लोग भाभी कहते हैं। वैसे आपको यह वीडियो कैसी लगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में इकरा हसन ने कैराना सीट से चुनाव जीता है। वे युवा सांसद हैं। इकरा 29 साल की उम्र में सांसद बन गई हैं। अब इनके मुस्कुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इकरा से पूछ रहे हैं कि ऐसी क्या बात थी। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं।
वीडियो में ऐसा क्या है?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव संसद के बाहर खड़े हैं। इकरा सहित धर्मेंद्र यादव और अन्य नेता भी हैं। इस बीच डिंपल यादव अपने मोबाइल में अखिलेश यादव को कुछ दिखाती हैं। जिसे देख वे हंस पड़ते हैं और डिंपल यादव से कुछ कहते हैं। दोनों को इस तरह देख इकरा भी हंसने लगती हैं। लोग इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।