सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कुछ लोग चुटकुले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग शिक्षा व्यवस्था पर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। झारखंड से सामने आए वीडियो में एक बच्चे से स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में पूछा जाता है तो वह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और बीजेपी सांसद भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल ‘निरहुआ’ को स्वतंत्रता सेनानी बताने लगा।

लड़के ने इन लोगों को बताया स्वतंत्रता सेनानी

हाथ में तिरंगा लिए खड़े एक लड़के से रिपोर्टर पांच स्वतंत्रता सेनानियों का नाम पूछता है। जिसके जवाब में लड़के ने कहा, ‘ पहले स्वतंत्रता सेनानी अक्षय कुमार हैं..।’ जिस पर रिपोर्टर ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुमने तो कमाल कर दिया। जिसके बाद लड़का महेंद्र सिंह धोनी, सनी देओल और निरहुआ को स्वतंत्रता सेनानी बताता है। जिस पर रिपोर्टर ने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

दीपा नाम की एक ट्विटर यूजर कमेंट करती है कि इन बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक और उनके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार हैं। उनका भी वीडियो सामने आना चाहिए। अंशुल नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं – क्या घटिया पर है, बच्चे का मजाक उड़ाया जा रहा है। सात समझ में आ रहा है कि बच्चे के साथ गलत व्यवहार किया गया, अगर किसी को कुछ नहीं आता है तो उसमें उसकी क्या गलती है?

अजीत कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि देश का झंडा पकड़ने के लिए आपको पढ़ाई करना जरूरी है, खैर सरकारों को शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। राहुल कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ शिक्षा आज भी मूलभूत आवश्यकता है जीवन की। बच्चे की गलती नहीं है, जिस परिवार, समाज और परिवेश में आप रहते हैं। वहीं से आपके सोच, विचार और व्यवहार का विकास होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कई टि्वटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। जबकि सबसे पहले यह वीडियो ‘भाैकाल टीवी’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर इसे अब तक लगभग डेढ़ लाख से अधिक लोग दे चुके हैं, वहीं साढ़े चार लाख लोग लाइक कर चुके हैं। यूट्यूब चैनल के साढ़े चार लाख के आसपास सब्सक्राइबर्स है, इस चैनल पर लगभग इसी तरह के वीडियो डाले गए हैं।