देश के अधिकतर राज्य इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ ने स्थिति बहुत खराब कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी सड़कों तक आ गया है तो कहीं फ्लाईओवर भी पानी से लबालब हैं। ऐसे में दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जमा पानी की निकासी के लिए शिकायत करते लोग तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन उस पानी को खुद निकालने का प्रयास करने वाले बहुत कम मिलेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ऐसे ही एक लड़के का है जिसने फ्लाईओवर पर जमा पानी को खुद ही साफ करने का जिम्मा उठाया।
लड़के ने हाथों से मिट्टी और गाद को किया साफ
वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी बाइक से किसी फ्लाईओवर से गुजर रहा होता है। तभी उसकी नजर फ्लाईओवर पर जमा हुए पानी पर पड़ती है। उस लड़ने ने बाइक रोककर उस पानी को वहां से निकालने का रास्ता खोजा। दरअसल, वह पानी इसलिए जमा हो गया था क्योंकि निकासी वाले रास्ते पर घास और मिट्टी जमा हो गई थी। उस लड़के ने अपने हाथों से उस निकासी से गाद और मिट्टी को हटाया और पानी निकलने का रास्ता साफ किया। देखते ही देखते फ्लाईओवर पर जमा पानी निकल गया।
अच्छा काम करने के बाद भी लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
दरअसल, इस लड़के का वीडियो इंस्टाग्राम पर zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन हर तरह के आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लड़के की करनी पर शक कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो बनाने के लिए इस लड़के ने जमा पानी को साफ किया है। एक यूजर ने लिखा है- आजकल बिना दिखाए अच्छे कर्म किए नहीं जा सकते। एक और अन्य यूजर ने कहा है- ये भी तो हो सकता है कि कुछ लोग वीडियो बनाने के लि पहले जाम करते है फिर साफ करते हैं।
लोगों ने तारीफ भी की
हालांकि कुछ लोगों ने इस लड़के के काम की तारीफ भी की है। एक यूजर ने कहा है कि अगर ये किसी को दिखावा लगता है तो ऐसा दिखावा हम सभी को करना चाहिए। एक और यूजर ने कहा है कि जयहिंद सर, सब नेताओं की जरूरत खत्म, आत्मनिर्भर भारत। एक और यूजर ने कहा है कि कुछ लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं, लेकिन अच्छा काम किया और लोगों को अच्छा संदेश दिया।
यहां देखें वीडियो