Samsung Galaxy Watch 4 और WATCH ACTIVE 4 पर काम कर रहा है और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आइस यूनिवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग जल्द ही अपनी दो स्मार्टवॉच को पेश कर सकता है। इन स्मार्टवॉच में कई लेटेस्ट फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन देखने को मिलेंगे।

सैमसंग की नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टवॉच जल्द ही दुनिया के सामने दस्तक देंगी। लेकिन उससे पहले ही इन स्मार्टवॉच की खूबियों की लीक होने लगी हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले कंपनी अपनी एलटीई वेरियंट वाली स्मार्टवॉच लॉन्च कर चुकी है।

Samsung Galaxy:जून तक दस्तक दे सकते हैं

दक्षिण कोरियाई कंपनी हर साल अगस्त में अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च करती है। लेकिन इस बार कंपनी अगस्त तक इंतजार करने के मूड में नहीं है बल्कि इसे जून तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग भारत में पहले होगी या किसी और देश में, उसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy: टाइजन या वियर ओएस दिया जा सकता है

Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch Active 4 में टाइजेन ओएस या फिर एंड्रॉयड बेस्ड वियर ओएस दिया जा सकता है। इन स्मार्टवॉच में ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर फीचर भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह शुगर मरीज के लिए काफी कारगर हो सकता है। फिलहाल ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर जैसे फीचर स्मार्टवॉच में आम हो गए हैं।

Samsung Galaxy: सैमसंग लॉन्च कर चुकी है कई वॉच

बताते चलें कि सैमसंग इससे पहले Galaxy Watch, Galaxy Watch 3, Galaxy Watch Active 2 को लॉन्च कर चुकी है। साथ ही सैमसंग को रियलमी और शाओमी जैसी कंपनियां बड़ी टक्कर दे रही हैं। लेकिन मिड रेंज की स्मार्टवॉच में गैलेक्सी वॉच की अपनी खास जगह है।