Reliance JioMart, WhatsApp: रिलायंस इंडस्ट्र्रीज के जियोमार्ट से लोग ग्रॉसरी ऑर्डर कर सकें इसके लिए रिलायंस ने व्हाट्सएप से हाथ मिलाया है। ग्रॉसरी को घर बैठे WhatsApp से ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। यह नई सेवा फिलहाल कौन-कौन से क्षेत्रों में उपलब्ध है और व्हाट्सऐप नंबर क्या है, हम आपको आज यह अहम जानकारियां देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की व्हाट्सऐप से ग्रोसरी ऑर्डर करने का तरीका क्या है और कौन-कौन सी बातों का आपको ध्यान रखना है।
How to order from JioMart
सबसे पहले तो आपको बता दें कि जियो मार्ट से ऑर्डर करने के लिए अलग से कोई ऐप्लिकेशन या वेबसाइट नहीं है। अगर आप भी जियो मार्ट से ग्रोसरी ऑर्डर करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1) सबसे पहले अपने फोन में +91 88500 08000 नंबर को सेव करें।
2) इसके बाद WhatsApp खोलें और इस कॉन्टैक्ट नंबर को ओपन करें।
3) इसके बाद Hi लिखकर मैसेज भेज दें।
जैसे ही आप मैसेज सेंड करते हैं सामने से आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपको ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए एक लिंक दिया जाएगा। ग्रोसरी ऑर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने अलग से एक पेज़ खुलेगा, इस पेज पर आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स मांगी जाएंगी। जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे दिख रहे Proceed बटन पर क्लिक करें। आप जो भी समान खरीदना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट करें और अपना ऑर्डर प्लेस करें।
Reliance Jio Mart: इन सर्किल में मिलेगी सर्विस
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जियो मार्ट से ग्रोसरी ऑर्डर करने की यह सर्विस अभी केवल ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण क्षेत्र के लिए ही उपलब्ध है। फिलहाल ज्यादा समान तो उपलब्ध नहीं है लेकिन आटा, सूजी, बेसन आदि समान आपको फिलहाल मिल जाएगा।
ऑर्डर प्लेस करने के बाद आपको एक बार फिर मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा, Thank you for placing your order।
इन बातों का रखें ध्यान
1) जैसा कि हमने आपको बताया फिलहाल ऑर्डर करने के लिए ऐप या अलग से वेबसाइट उपलब्ध नहीं। व्हाट्सऐप पर आए लिंक से ऑर्डर करें, बता दें कि यह लिंक फोन और कंप्यूटर दोनों पर काम करता है।
2) जियोमार्ट अभी केवल ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण क्षेत्र के ऑर्डर ही कर रहा है बुक।
3) हर दिन 5 बजे तक आए ऑर्डर आपके पास के जियोमार्ट किराना स्टोर पर अगले 48 घंटे में पिक अप के लिए उपलब्ध होंगे।
4) ग्राहक का ऑर्डर जैसे ही तैयार होगा वैसे ही आपको एसएमएस मिलेगा।
5) इसके बाद आपको ऑर्डर पिक करने के लिए दुकान या कह लीजिए जियोमार्ट स्टोर की डिटेल्स मिल जाएगी। फिलहाल अभी होम डिलीवरी का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है।
6) WhatsApp पर JioMart की तरफ से आया लिंक केवल 30 मिनट तक ही काम करेगा।
WhatsApp पर किसने किया है आपको ब्लॉक, ऐसे करें चुटकियों में पता
