Xiaomi Redmi Mi 6, Redmi Mi 6A, Redmi Mi 6 Plus Price in India, Specifcations Launch Live Updates: Xiaomi, Redmi अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए एक इवेंट आयोजित किया है। कंपनी अब अपने स्मार्टफोन्स की नई सीरिज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी आज 12 जून को अपना एक नहीं 3 फोन लॉन्च कर सकती है। इवेंट दिन में 11.30 बजे शुरू होगा। कंपनी 6 सीरिज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus या  Redmi 6 Pro लॉन्च करने जा रही है। रेडमी 6 के टॉप वेरिएंट में नॉच डिस्प्ले मिल सकती है।

Redmi की 6 सीरिज के बारे में कुछ लीक्स भी सामने आ चुके हैं। TENAA साइट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में Redmi 6 में डुअल रियर कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए रियर में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि शियोमी के आने वाले स्मार्टफोन्स कैमरे में AI फीचर और पोर्टेट मोड के साथ आएंगे। इनकी लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Live Blog

Xiaomi Redmi Mi 6, Redmi Mi 6A, Redmi Mi 6 Plus Price in India, Specifcations Launch Live Updates

14:36 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 में AI और फेस अनलॉक फीचर भी

रेडमी 6 में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन है और इंडस्ट्री के ट्रेंड के हिसाब से फोन का फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर की तरह भी काम करता है। नया एंट्री-लेवल ऐंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। 

13:20 (IST)12 Jun 2018
इसलिए फास्ट होगा Redmi 6A

Redmi 6A रेडमी के शुरुआती फोन Redmi 5A से 33 फीसदी ज्यादा फास्ट होगा। Redmi 6A को यह स्पीड इसमें लगा इसका प्रोसेसर देगा। इसमें 2 गीगाहर्ड्ज का प्रोसेसर दिया गया है।

12:48 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 और Redmi 6A की सेल

कंपनी का दावा है कि इसकी परफोर्मेंस मीडिया टेक 6739 और स्नैपड्रेगन 425 से अच्छी होगी। इसकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ड्ज की है। Redmi 6 और Redmi 6A की चीन में सेल 15 जून से शुरू होगी।

12:44 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6A: Specifications

Redmi 6A में 5.45 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसकी डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसमें हीलियो का A22 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

12:27 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6A केवल 6,300 रुपए में लॉन्च

Redmi 6A में Helio A22 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने इसे केवल 599 यूआन (6,300 रुपए) में लॉन्च कर दिया है।

12:13 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 का लुक

12:10 (IST)12 Jun 2018
redmi 6 4GB रैम वेरिएंट

कंपनी ने redmi 6 के 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 999 यूआन ( करीब 10,500 रुपए ) में लॉन्च किया है।

12:07 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 6 के 3GB रैम और 32GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 799 यूआन करीब (8,200 रुपए) में लॉन्च किया गया है। अभी इस स्मार्टफोन को केवल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है।

11:49 (IST)12 Jun 2018
Redmi Y2 की आज भारत में पहली सेल

आज Redmi Y2 की पहली बार भारत में सेल होगी। इसकी सेल amazon और mi.com पर की जाएगी। इस स्मार्टफोन में भी रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में वही कैमरा सेटअप दिया गया है जो कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए अपने Redmi note 5 Pro में दिया था। Xiaomi Redmi Mi Y2 Sale Today at Amazon India, mi.com Live Updates

11:40 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6A में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi 6A के फीचर्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक इमसें 5.45 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 18:9 का हो सकता है। यह गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम ओरियो पर आधारित MIUI 10 पर काम करेगा।

11:27 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 में 3,000mAH की बैटरी की मिल सकती है बैटरी

Redmi 6 को पावर देने के लिए इसमें 3,000mAH की बैटरी दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

11:14 (IST)12 Jun 2018
Xiaomi Redmi Mi 6, Redmi Mi 6A आ रहे इन स्मार्टफोन्स की सफलता के बाद

कंपनी ने अपनी रेडमी 4 सीरिज की सफलता के बाद रेडमी की 5 सीरिज लॉन्च की थी। रेडमी की 5 सीरिज में कंपनी ने Redmi 5A, Redmi 5, Redmi Note 5 और Redmi Note 5 pro लॉन्च किए थे। कंपनी ने अपनी 5 सीरिज से ही डुअल रियर कैमरा की भी शुरुआत की थी।

10:54 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 के आ सकते हैं 3 वेरिएंट

Redmi 6 के रैम और स्टोरेज के आधार पर 3 वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके 2GB रैम के साथ 16GB की इंटनरल मैमोरी मिल सकती है। वहीं 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है। इसके अलावा 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है।

10:40 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 Plus में हो सकते हैं ये फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 6 Plus में 19:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले मिल सकती है। मतलब इसमें iphone X के जैसी डिस्प्ले मिल सकती है। फुल एचडी वाली डिस्प्ले का साइट 5.84 इंच हो सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।

10:31 (IST)12 Jun 2018
Redmi 6 का टीजर वीबो पर पोस्ट