नोकिया मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2018 में 25 फरवरी को शाम 8:30 बजे एक इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें नोकिया 9, नोकिया 8 प्रो, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि किसमें क्या खास है? सबसे पहले नोकिया 9 की बात करते हैं। हाल में इस हैंडसेट के कवर के साथ फोन का डिजाइन लीक हुआ था। टूडिया द्वारा बनाए गए नोकिया 9 के कवर से पता चला था कि फोन में कर्व्ड एज टू एज स्क्रीन हो सकती है। वहीं इसके रियर में वर्टिकल डुअल कैमरा मिल सकता है। साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर और एलईडी फ्लैश भी हो सकती है। हालांकि, अब तक लीक हुई जानकारियों में फोन के फ्रंट से जुड़ा कोई डिजाइन नहीं दिखा। इस लिहाज से कहना मुश्किल है कि सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया जाएगा या नहीं। लीक्स के मुताबिक इसमें क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा 128GB की इंटरनल मैमोरी, 5.5 इंच की डिस्प्ले, 3,250 mAH की बैटरी मिल सकती है।
NOKIA 8 PRO: नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नया फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 प्रो नाम से तैयार बना रही है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 5 कैमरे हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है। वहीं एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसे LG ने बनाया है। साथ ही फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस होने की बात कही गई है। फोन में 12-13 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे मिल सकते हैं। फोन में बैटरी 3,250 एमएएच क्षमता वाली होने की उम्मीद है। फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
NOKIA 7 PLUS: MWC से ठीक पहले नोकिया 7 प्लस की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। यह फुल विजन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। एक ट्विटर यूजर इवान ब्लास ने भी नोकिया 7 प्लस से जुड़ीं तस्वीर सोशल मीडिया में डाली हैं। इनमें फोन के डिजाइन को लेकर काफी कुछ अंदाजा लगाया जा रहा है। NOKIA 7 प्लस एंड्रॉयड वन पर आधारित स्मार्टफोन होगा। इसके बैक में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है।
Nokia 1 pic.twitter.com/LF9f25HByo
— Evan Blass (@evleaks) February 14, 2018
NOKIA 4: नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट में पता चला था कि नोकिया 3 का अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथा आएगा। यह हैंडसेट नोकिया 1 और 7 के बीच का एक बेहतर फोन हो सकता है। यह सभी जानकारियां लीक्स के मुताबिक दी जा रही हैं। कंपनी की तरफ से किसी भी फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।