पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स की दरों में कटौती के बाद भी इनकी कीमत आसान छू रही है। ऐसे में आप भी इलेक्ट्रिक वाहन की ओर स्विच करने की सोच रहे होंगे। लेकिन आपके मन में इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज, बैटरी और चार्जिंग को लेकर कई सवाल है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी सभी शंकाओं को निवारण हम इस खबर में करने जा रहे हैं। जिसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक वाहन का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में….

EV पॉवरट्रेन – इलेक्ट्रिक वाहन में लगी बैटरी में बिजली स्टोर होती है। जो वाहन चलाने के दौरान इलेक्ट्रिक मोटर को पावर की सप्लाई करती है। जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए टॉर्क प्रोड्यूस किया जाता है और वाहन आगे की ओर बढ़ता है। आपको बता दें इलेक्ट्रिक वाहन में पेट्रोल-डीजल वाहन की अपेक्षा ज्यादा टॉर्क जनरेट होता है। दूसरी ओर अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन की ओर स्विच कर रहे हैं। तो आपको इसकी रेंज का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जिससे इसे यूज करने में काफी आसानी होती है।

इलेक्ट्रिक वाहन को कैसे करें चार्ज – आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को घर में भी चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए धीमे चार्जर या फिर फास्ट चार्जर को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप सरकारी या प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन पर जाकर भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज कर सकते हैं। आपको बता दें इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए तीन तरह के चार्जर यूज होते हैं। जिसमें पहला होता है धीमा चार्जर जो 3Kw का आउटपुट देता है। इसमें वाहन को चार्ज होने में 8-10 घंटे का समय लगता है। दूसरा फास्ट चार्जर इसमें 7KW से 22KW का आउटपुट होता है। इससे वाहन चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगता है। वहीं आखिरी होता है रैपिड चार्जर जो 43KW का आउटपुट देता है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज होने में 30-60 मिनट का समय लगता है।

कितने प्रकार के होते हैं इलेक्ट्रिक वाहन – इलेक्ट्रिक वाहन दो तरह के होते है। एक फुल इलेक्ट्रिक वाहन जिनमें चार्जिंग पोर्ट होता है। वहीं दूसरा होता हैं हाइब्रिड वाहन इनमें इलेक्ट्रिक पोर्ट नहीं होता। बल्कि ये वाहन पेट्रोल या डीजल से चलते है और इनकी बैटरी व्हीकल्स के चलने से ही चार्ज होती है। आपको बता दें हाइब्रिड वाहन में जब बैटरी खत्म हो जाती है तो स्विच चेज करके इन्हें पेट्रोल या डीजल से चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज पर ‘मेड इन इडियां’ का यह Electric Scooter देगी 200km की रेंज, कीमत 90 हजार रुपये से भी कम

इलेक्ट्रिक वाहन के मैन पार्ट- इलेक्ट्रिक वाहन में आईसीई वाहनों की तुलना में बहुत कम चलने वाले पुर्जें होते हैं। जिस वजह से टूटने की संभावना भी कम होती है और आपका वाहन लगातार यूज में रहता है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन में जो पार्ट्स मुख्य होते हैं। वो इलेक्ट्रिक मोटर, इंवर्टर, ड्राइवट्रेन, बैटरी और चार्जिंग इनपुट होता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक वाहन की परफॉर्मेंस पर मौसम का भी काफी असर होता है। गर्मी में आप इलेक्ट्रिक वाहन से ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं। जबकि सर्दी में कम।