Maharashtra Election 2025, Result Date: महाराष्ट्र में आज यानी 2 दिसंबर 2025 को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है। गौर करने वाली बात है कि इस सियासी संग्राम में करीब 1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आज होने वाली वोटिंग के लिए कल यानी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। कुछ जगहों पर कानूनी अड़चनों के चलते चुनाव टाल दिए गए हैं।
लेकिन बहुत सारे लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इन चुनाव परिणामों को कहां देखें? अगर आप भी इन परिणामों से जुड़े लाइव अपडेट चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणामों को देखने का तरीका…
कितने वोटर कर रहे मतदान?
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र नगर निगम चुनावल के लिए कुल 1,07,03,576 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें 53.79 लाख पुरुष वोटर, 53.22 लाख महिला और 775 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।
महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव परिणाम लाइव अपडेट
चुनाव आयोग महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव परिणाम के सभी अपडेट लाइव उपलब्ध कराएगा। State Election Commission Maharashtra की वेबसाइट पर सभी सीटों के चुनाव परिणाम लाइव देखें जा सकेंगे। Mahasec.maharashtra.gov.in पर चुनाव परिणाम से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा निजी टीवी चैनल, यूट्यूब चैनल भी महाराष्ट्र में हो रहे निकाय चुनाव परिणाम को कवर कर रहे हैं। और 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम की कवरेज इन चैनल्स पर भी देखी जा सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, आज हो रहे चुनाव में कुल 6042 सीटों पर पार्षद चुने जाएंगे और इसके अलावा वोटर सीधे 264 परिषद अध्यक्षों का चुनाव भी करेंगे। बता दें कि आज 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लेकिन 24 स्थानीय निकायों के चुनाव टाल दिए गए हैं और इसकी वजह नॉमिनेशन लेटर की जांच को लेकर रिटर्निंग अधिकारियों के फैसलों के खइलाफ दायर न्यायनिक अपीलें हैं।
