Haryana, Delhi Lok Sabha election result: दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। यही वजह है कि यहां होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना देशभर में चर्चा का विषय बन जाती है। राजधानी दिल्ली की 7 विधानसभा सीटों के लिए 26 मई को वोटिंग हुई थी। और अब लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कल यानी 4 जून 2024 को जारी किए जाएंगे। अगर आप दिल्ली और हरियाणा के लोकसभा चुनाव परिणामों से जुड़ी हर जानकारी लाइव देखना चाहते हैं तो आप मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप आदि टूल यूज कर सकते हैं।
हम आपको बता रहे हैं कि कैसे दिल्ली और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आप ECI की वेबसाइट के अलावा टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं।
कैसे और कहां देख पाएंगे लोकसभा चुनाव के ताजा नतीजे? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट
Haryana, Delhi Lok Sabha election result on website
-दिल्ली और हरियाणा के चुनाव परिणाम देखने के लिए सबसे पहले ECI की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं।
-इसके बाद General Election Results पर क्लिक करें
-इसके बाद आप राज्य ऑप्शन से दिल्ली या हरियाणा चुनें और फिर लोकसभा सीट सिलेक्ट करें
-इसके बाद आपको पेज पर आगे व पीछे चल रहे उम्मीदवार की जानकारी मिल जाएगी
-मतों की गणना पूरी होने के बाद आपको इसी पेज पर किसी एक लोकसभा सीट के विजयी व सभी दूसरे हारे हुए उम्मीदवारों की जानकारी मिल जाएगी
Haryana, Delhi Lok Sabha election result on TV
इसके अलावा डीडी न्यूज, दूरदर्शन, जनसत्ता लाइव टीवी पर भी आप दिल्ली और हरियाणा समेत बाकी सभी राज्यों की लोकसभा सीटों के सटीक चुनाव परिणाम लाइव देख सकते हैं।
JioCinema, Hotstar और Airtel TV पर भी निजी टीवी चैनलों को एक्सेस करके लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइव देखे जा सकते हैं।