Google Doodle thank you coronavirus helper: कोरोना संक्रमण से भारत में 12 अप्रैल, शाम पांच बजे तक 273 लोगों की जान जा चुकी है। इस वक्त तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7409 (764 ठीक हो चुके मरीजों को छोड़ कर) थी।
इन मरीजों को ठीक करने और मौतों की संख्या कम से कम करने के साथ-साथ संक्रमण फैलने से रोकने के लिए डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाईकर्मी आदि जी-जान से जुटे हैं।
बड़ी संख्या में जनता भी घर पर रह कर इसमें सहयोग दे रही है। इन सबको शुक्रिया करने के लिए अमेरिकी कंपनी गूगल (Google) ने खास डूडल बनाया है। भारत सरकार https://www.mygov.in/covid-19 पर कोविड-19 या नोवल कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दे रही है।
सरकार लगातार कोशिशों में है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में किसी न किसी रूप में योगदान दे रहे सभी की सुविधा का यथासंभव ख्याल रखा जा सके। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं और उठाए जा रहे हैं।
ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जांच करने, डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी संसाधन मुहैया कराने, बंदी में आम नागरिकों को जरूरी चीजें सुलभ कराने आदि की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन सभी मोर्चों पर अभी बहुत कुछ करना है।
Corona in India Live Update
Corona Covid-19 Helpline Numbers: भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। एक नंबर है 1075 और दूसरा है 011-23978046। ncov2019@gov.in पर ईमेल कर भी संबंधित जानकारी दी-ली जा सकती है। 9013353535 पर व्हाट्सऐप भी किया जा सकता हे।
COVID-19 India Tracker: Coronavirus से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए करें इन ऐप्स का इस्तेमाल
COVID-19 Lockdown के चक्कर में अटक गए जरूरी काम? ये 7 सरकारी Apps दिलाएंगे ‘आराम’