बहुत दिनों से मीडिया में फ्लाइंग कार को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन अब ये सपना साकार होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में पहली फ्लांइग कार उड़ान भर सकती है और आपको ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है। क्योंकि बहुत सी कंपनियां अपनी फ्लाइंग कार को फिनिशिंग टच देने में लगी हुई है। ऐसी ही एक कंपनी LuftCar अमेरिका के फ्लोरिडा में अपनी पहली फ्लाइंग कार का उत्पादन 2023 से शुरू करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते है LuftCar की पहली फ्लाइंग कार कैसी होगी।

LuftCar ऐसे भरेगी उड़ान – LuftCar अपनी पहली फ्लाइंक कार में छह प्रोपेलर दे सकती है। जो इस फ्लाइंग कार को 220 मील प्रति घंटा (350 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार दे सकते हैं। ये कार 4 हजार फीच की ऊंचाई तक उड़ान भरने में रक्षक होगी। अगर इसकी रेंज की बात करें तो ये कार एक बार में 150 मील (240 किमी) तक का सफर कर सकती है। इसके अलावा ये फ्लाइंग कार आकाश के साथ सड़कों पर भी आसानी से दौड़ सकेंगी।

फ्लाइंग कार की ये होगी कीमत – LuftCar की पहली फ्लाइंग कार हाइड्रोजन ईंधन से चलेगी और इसमें 5 सीट होगी। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 35 हजार अमेरिकी डॉलर होगी। जिसको मुख्य रूप से शक्तिशाली और पैसे वाले लोग ही खरीद सकेंगे।

वहीं कंपनी के सीईओ संत सत्य ने बताया कि, इस कार से भीड़भाड़ वाले शहर आसानी से ट्रैवल होगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि, फ्लाइंग कार से लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा।

यह भी पढ़ें: Maruti सेलेरियो और Tata Tiago में कौन सी हैचबैक कार है बेहतर? यहां देखें दोनों के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

संत सत्य का भारत से कनेक्शन – संत सत्य के जब लिंक्डइन प्रोफाइल पर देखा गया तो पता चला कि, उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अन्ना यूनिवर्सीटी से की है और वह आगे की पढ़ाई पूरा करने के लिए अमेरिका में शिफ्ट हो गए। इस दौरान उन्हे अमेरिका में ही नौकरी मिल गई।