Coronavirus COVID-19 Tracker India State-Wise, District-Wise Cases Status: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना या कह लीजिए कोविड 19 से लड़ रही है। हर दिन Corona संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। भारत में भी आलम यह है कि अब तक कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1,45,354 पहुंच गया है। अगर आप इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपके राज्य में कितने मरीज हैं तो आइए आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि आप कैसे इस बात का पता लगा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में एक नई वेबसाइट की जानकारी दी है। सरकार की इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम COVID Warriors है। पीएम मोदी ने बताया कि covidwarriors.gov.in के जरिए स्थानीय प्रशासन, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि और सामाजिक संस्थान के वॉलिंटर्स को एक दूसरे से जोड़ दिया गया है।

क्या आप इस बात की आधिकारिक जानकारी चाहते हैं कि आपके राज्य में आखिर कितने मरीज कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। देश में फैल रहे इस वायरस से जुड़ी सटीक जानकारी आप भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या फिर mygov.in पर जाकर भी इस बात की जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन वेबसाइट पर आपको इस बात की जानकारी कैसे मिलेगी और इसके लिए आपको क्या स्टेप्स फॉलो करने हैं, जानें।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट mohfw.gov.in पर ऐसे करें चेक

1) सबसे पहले आप स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mohfw.gov.in पर जाएं।
2) वेबसाइट खुलते ही आपको होम पेज पर एक्टिव केस, ठीक हुए मरीज आदि जानकारी दिखेगी।

COVID-19 India Tracker State-wise Status: ऐसे करें चेक (फोटो- mohfw.gov.in)

3) होमपेज़ पर ही आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है, लेटेस्ट अपडेट्स के ठीक नीचे आपको COVID-19 Statewise Status लिखा नज़र आएगा।
4) कोविड-19 स्टेटवाइस स्टेटस के आगे दिख रहे क्लिक टू एक्सपेंड पर क्लिक करें।

COVID-19 India Tracker State-wise Status: ऐसे करें चेक (फोटो- mohfw.gov.in)

जैसे कि आप क्लिक टू एक्सपेंड पर क्लिक करेंगे आपके सामने इस बात की आधिकारिक जानकारी आ जाएगी की किस राज्य में कोरोना के कितने कंफर्म मामले, कितने मरीज ठीक हुए और कितने मरीजों की इस महामारी से मौत हुई।

mygov.in पर ऐसे करें चेक

1) सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mygov.in को खोलें।
2) इसके बाद आपको होम पेज़ पर थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है।
3) यहां आपको Whats New कैटेगरी में जाना है।

COVID-19 India Tracker State-wise Status: ऐसे करें चेक (फोटो- mygov.in)

4) इस कैटेगरी में आपको Join us in the fight against COVID-19 लिखा मिलेगा, जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे अलग से एक पेज़ खुल जाएगा।
5) इस पेज़ पर आपको State/District Wise डिटेल्स पर क्लिक करना है।

COVID-19 India Tracker State-wise Status: ऐसे करें चेक (फोटो- mygov.in)

जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज़ खुलेगा जिसमें आपको अलग-अलग राज्यों में कितने कोरोना मरीज हैं, कितने मरीज ठीक हुए और महामरा से कितने मरीज जान गंवा बैठे हैं, उनकी आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी। ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप चाहें तो covid19india.org पर जाकर भी कोरोना संक्रमित मरीजों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Follow Jansatta Covid-19 tracker

Aarogya Setu App में आप हैं ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में? नहीं मिलेगा यात्रा के लिए पास! 

WhatsApp में जल्द आएंगे ये 6 नए फीचर्स, जानें इनसे जुड़ी जरूरी डिटेल