हीरो साइकिल ने अपने Hero Lectro ब्रांड के तहत F2i और F3i e-MTBs साइकिल लॉन्च की हैं। ये दोनों ही साइकिल कंपनी ने अपने R&D सेंटर पर डेवलप की हैं। जो 7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं और सिंगल चार्ज में 35 किमी तक की रेंज देती हैं। वहीं F2i और F3i में कंपनी ने 100mm का सस्पेंशन, ड्यूल डिस्क ब्रेक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी है। आइए जानते हैं F2i और F3i के दूसरी खूबियों के बारे में…
F2i और F3i की बैटरी पावर – Hero Lectro की इन दोनों ही ई-साइकिल में कंपनी ने 6.4Ah की लीथियम ऑयन बैटरी दी है जो वॉटर और डस्ट फ्री है। इसके साथ ही इस साइकिल में कंपनी ने 250W BLDC मोटर दी है। जो इस साइकिल को 25kmph की स्पीड देती है।
F2i और F3i की रेंज और राइडिंग मोड- इन दोनों ही साइकिल में आपको 35 किमी तक की रेंज मिलेगी। वहीं इसके बाद आप इसे पैंडल की मदद से चला सकते हैं। साथ ही Hero Lectro ने F2i और F3i साइकिल में 4 राइडिंग मोड़ दिए हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं।
F2i और F3i के सेफ्टी फीचर्स – Hero Lectro ने इन दोनों ही साइकिल में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए हैं। वहीं इन इलेक्ट्रिक साइकिल को मजबूती देने के लिए कंपनी ने इनमें MTB FRAME दिया है।
F2i और F3i के हाईटेक फीचर्स – Hero Lectro की इन दोनों ही साइकिल का आप अपने मोबाइल के साथ ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही इनमें आपको 100% स्विप Keey लॉक-अनलॉक का ऑप्शन मिलेगा। वहीं रात में राइडिंग के हिसाब से इलेक्ट्रिक साइकिल में आपको हैडलाइट भी दी गई है और जरूरत पड़ने पर आप इन दोनों ही साइकिल को किसी भी इलेक्ट्रिक प्लग की मदद से चार्ज कर सकते हैं।
