Coronavirus COVID-19 India Tracker State-Wise, District-Wise, City-wise Cases: कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उनके शहर का हाल कैसा है? आप भी यदि इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपके शहर में कोविड 19 या फिर कह लीजिए कोरोना वायरस के कितने मरीज हैं तो आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि कैसे आप इस बात का पता लगा सकते हैं।
हम आज आप लोगों को इसी विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि आप ऑनलाइन इस बात की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं कि किस शहर में आखिर कोविड-19 के कितने मरीज ठीक हो चुके हैं, कितने एक्टिव केस हैं और कितने मरीजों को अब तक अपनी जान गंवानी पड़ी।
COVID-19 India Tracker: Covid19india.org पर ऐसे करें चेक
इस ट्रैकर वेबसाइट के जरिए आपको हर शहर में मरीजों की कुल संख्या, डिस्चार्ज हुए मरीजों का आंकड़ा और इस महामारी की चपेट में आने से कितने मरीजों ने जान गंवाई, इस बात की जानकारी मिल जाएगी।
1) सबसे पहले https://www.covid19india.org/ पर जाएं।
2) इसके बाद आपको होमपेज पर सबसे ऊपर कंफर्म मामले, एक्टिव केस, ठीक हुए मरीज और कितने मरीजों की जान गई, इस बात की जानकारी दिख जाएगी।
3) आपको नीचे State/UT लिखा नज़र आएगा, इसमें आपको देश के सभी राज्यों के नाम दिखाई देंगे।
आपका शहर जिस भी राज्य में आता है उसके नाम पर क्लिक करें, उदाहरण के तौर पर आपको शहर में महाराष्ट्र में आता है तो महाराष्ट्र पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने अलग-अलग शहरों की एक लिस्ट खुल जाएगी।
कुछ दिनों पहले हमने आपको इस बात की जानकारी दी थी कि आप कैसे अपने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की सही और आधिकारिक जानकारी सरकार की वेबसाइट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं, यदि आप इस विषय में अधिक जानकारी चाहते हैं तो पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Follow Jansatta Covid-19 tracker
Aarogya Setu India COVID-19 Tracker: Corona से लड़ाई में ऐसे मदद करता है आरोग्य सेतु ऐप
Aarogya Setu एप में आप हैं ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में? तो नहीं मिलेगा यात्रा के लिए पास!