Coronavirus (COVID-19) India Tracker Live: कोरोना काल है की खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा आए दिन नए-नए मामले सामने आने के चलते चिंता बनी हुई है। अब तो आलम ये है की भारत में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 62 लाख 25 हजार को पार कर चुकी है। इसमें से 9,40,441 एक्टिव केस हैं तो वहीं 97497 मरीजों की मौत हो चुकी है। आप इस विषय में जानकारी चाहते हैं की अब तक कितने मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं तो आइए आपको बताते हैं की कैसे आप इस बात का पता लगा सकते हैं।
हम आज आपको कोरोना वायरस ट्रैकर वेबसाइट की जानकारी देंगे, लेकिन अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या ये भरोसेमंद हैं? इनमें से कुछ वेबसाइट के आंकड़ों पर भरोसा किया जा सकता है।
COVID-19 India Tracker: ऐसे करें कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी को Mygov.in/covid-19 पर चेक
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह वेबसाइट भारत सरकार द्वारा तैयार की गई है। इस वेबसाइट पर आपको रिकवर हुए मरीजों और इस वायरस के कारण हुए मौतों का आंकड़ा मिलेगा। इस महामारी से जुड़ी सही और सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1) सबसे पहले आपको https://www.mygov.in/ पर जाना होगा।

2) इसके बाद आपको आपको दाहिनी तरफ दिख रहे तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करना है।
3) यहां आपको बायीं तरफ Campaigns लिखा नज़र आएगा, इसपर क्लिक कीजिए।

4) Campaigns पर क्लिक करने के बाद अगले पेज़ पर आपको COVID-19 लिखे बैनर के नीचे लिखे व्यू पर क्लिक करना होगा।
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके सामने एक्टिव केस, डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या, वायरस की चपेट में आए लोगों की मौत का आंकड़ा आदि अहम जानकारियां मिल जाएगी।
COVID-19 India Tracker: कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी Covid19india.org पर ऐसे करें चेक
कोरोना वायरस की इस ट्रैकर वेबसाइट के माध्यम से आपको सभी राज्यों में मरीजों की संख्या, सही हुए मरीजों का आंकड़ा और इस संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा मिल जाएगा।
1) सबसे पहले आपको https://www.covid19india.org/ पर जाना होगा।
2) इसके बाद होमपेज़ पर अलग-अलग राज्यों के आंकडे दिखाई देंगे।
3) आप जिस भी राज्य के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे कि उदाहरण के तौर पर महाराष्ट्र के किस शहर में कोरोना संक्रमण के कितने मामले हैं। इस सवाल का जवाब प्राप्त करने के लिए आपको उस राज्य पर क्लिक करना होगा जिसके बारे में आप जानकारी चाहते हैं। इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।
Aarogya Setu COVID-19 Tracker App
भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च के केवल तीन दिनों में 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। आरोग्य ऐप अभी 11 भाषाओं में यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, तमिल समेत कुछ अन्य भाषाओं के लिए सपोर्ट शामिल है।
आरोग्य सुते का संस्कृत में मतलब है ब्रिज ऑफ हेल्थ। ऐप का उद्देश्य यह है कि यह इस बात की जानकारी देगा कि जाने-अनजाने में आप किसी कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमित इंसान के संपर्क में आए हैं या फिर नहीं। आरोग्य ऐप को कहां से डाउनलोड करना है, कैसे सेटअप और इस्तेमाल करना है, इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें हमारी पूरी खबर।
Follow Jansatta Covid-19 tracker
Coronavirus से जुड़े सवालों का WhatsApp पर मिलेगा आधिकारिक जवाब, Hi लिखिए और पूछिए