Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Streaming Online, TV Telecast Channel on Doordarshan, DD News Live: अयोध्या में आज (22 जनवरी 2024) का वो दिन आ गया है जिसका करोड़ों रामभक्तों को सालों से इंतजार था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony) के लिए देशभर में भव्य तैयारियां की गई। आखिरकार भगवान राम ने टेंट से मंदिर के गर्भगृह तक का सफर पूरा कर लिया है। देशभर में पिछले कई दिनों से उत्सव का माहौल है और आज प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ना केवल अयोध्या बल्कि देशभर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ और करीब 1 घंटे तक चला। इस मौके पर रामलला के विधि-विधान का लाइव टेलिकास्ट दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।

Ram Mandir Pran Pratishtha Live Darshan: यहां देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट

अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी समेत करीब 8000 लोगों को राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने निमंत्रण भेजा है। लेकिन आप घर बैठकर इस समारोह का हर विधि-विधान लाइव देख सकते हैं। हम आपको बताएंगे इस विशाल कार्यक्रम की हर अपडेट लाइव। जानें कैसे देख पाएंगे आप ये इवेंट….

Ram Mandir Images, Photos, Status

Live Updates

राम मंदिर से जुड़ी हर खबरे पढ़ें यहां https://www.jansatta.com/ram-mandir/?ref=banner

11:35 (IST) 22 Jan 2024
राम दरबार में बॉलीवुड कलाकार

बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्रॉफ, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, अनू मालिक, आयुष्मान खुराना, राजू हिरानी, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित राम दरबार पहुंचे।

11:28 (IST) 22 Jan 2024
अनुराधा पौड़वाल लाइव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा लाइव: मशहूर गायिका अनुराधा पौड़वाल की खास प्रस्तुति राम भजन।

11:23 (IST) 22 Jan 2024
सोनू निगम लाइव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। मशहूर गायक सोनू निगम जय श्री राम भजन की प्रस्तुति दे रहे हैं।

11:08 (IST) 22 Jan 2024
जनसत्ता पर देखें लाइव

जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर भी राम मंदिर समारोह को लाइव देखा जा सकता है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और देखें हर प्रोग्राम लाइव…

11:05 (IST) 22 Jan 2024
टीवी चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीमिंग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दूरदर्शन चैनल के अलावा प्राइवेट टीवी चैनलों पर भी लाइव देखा जा सकेगा। सभी न्यूज चैनल राम मंदिर प्रोग्राम को लाइव दिखाएंगे।

10:45 (IST) 22 Jan 2024
Indian Railways का खास बंदोबस्त

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाने के लिए इंडियन रेलवे ने भी खास व्यवस्था की है। देशभर के 9000 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर इवेंट को लाइव दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। यानी अगर आप रेलवे स्टेशन पर हैं और राम मंदिर कार्यक्रम को लाइव देखना चाहते हैं तो आप रेलवे द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

10:40 (IST) 22 Jan 2024
प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे

10:19 (IST) 22 Jan 2024
देशभर के मंदिरों में लाइव टेलिकास्ट

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देशभर के मंदिरों में भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। इसके लिए खास बंदोबस्त किया गया है और बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं।

09:56 (IST) 22 Jan 2024
राम मंदिर कवरेज

दूरदर्शन ने अयोध्या में राम मंदिर कवरेज के लिए 40 कैमरे इंस्टॉल किए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जगह यानी राम मंदिर के अलावा सरयू घाट, कुबेर का टीला समेत अलग-अलग लोकेशन पर भी कैमरे लगाए गए हैं।

09:48 (IST) 22 Jan 2024

DD National, DD News समेत दूरदर्शन के कई दूसरे चैनल पर जाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखा जा सकता है।

09:20 (IST) 22 Jan 2024
आम लोग देख पाएंगे वर्चुअल प्रोग्राम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आम लोग हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने आम लोगों से वर्चुअली इवेंट को देखने की सलाह दी है।

08:50 (IST) 22 Jan 2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर के 8000 VVIP लोगों को आमंत्रित किया गया है।

08:23 (IST) 22 Jan 2024
डीडी नेशनल पर लाइव स्ट्रीमिंग

DD National के यूट्यूब चैनल पर राम मंदिर इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

08:17 (IST) 22 Jan 2024
पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समते देश की दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी।

07:50 (IST) 22 Jan 2024
यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को घर बैठे ऑनलाइन- यूट्यूब पर भी देखा जा सकेगा।

07:50 (IST) 22 Jan 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।

07:49 (IST) 22 Jan 2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 84 सेकेंड का ही शुभ मुहूर्त है।

07:44 (IST) 22 Jan 2024
दूरदर्शन पर लाइव कवरेज

दूरदर्शन के सभी चैनल्स पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव कवरेज होगी।

राम मंदिर के साथ-साथ देश-दुनिया की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें Jansatta.com